Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

मुंबई इंडियंस को छोड़ेंगे जसप्रीत बुमराह? IPL 2024 में अब RCB के लिए खेलते आ सकते हैं नजर

Jasprit Bumrah
Jasprit Bumrah

Jasprit Bumrah: वर्ल्डकप (World Cup) के समाप्त होने के बाद पूरा विश्व अब आईपीएल 2024 (IPL 2024) के रंग में रंगने को बेकरार हैं, बीते दिनों ही खबर आई थी कि, बीसीसीआई (BCCI) की मैनेजमेंट आगामी समय में आईपीएल की नीलामी को आयोजित करा सकती है। इसके साथ ही हाल ही में आईपीएल की सभी टीमों ने अपने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की सूची को जारी किया था, साथ ही साथ अब आईपीएल ट्रेड की भी कायावद शुरू हो चुकी है और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने कुछ दिनों पहले ही हार्दिक पंड्या को ट्रेड के माध्यम से स्क्वाड में शामिल किया है।

हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) के आ जाने से मुंबई की स्क्वाड बेहतर नजर आ रही है और कहा जा रहा है कि, आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस ट्रॉफी जीतने की प्रबल दावेदारों में से एक हो सकती है।

लेकिन एक खबर ने मुंबई इंडियंस के समर्थकों को मायूस करके रख दिया है, ऐसा कहा जा रहा है कि मुंबई इंडियंस के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने मुंबई इंडियंस छोड़ने का फैसला कर लिया है और वो अब रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से खेलने का फैसला किया है।

मुंबई इंडियंस को छोड़ सकते हैं जसप्रीत बुमराह

Jasprit Bumrah
Jasprit Bumrah

टीम इंडिया के बेहतरीन तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) आईपीएल में मुंबई इंडियंस की टीम का नियमित हिस्सा हैं और बतौर गेंदबाज इन्होंने टीम को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई है। ऐसा कहा जा रहा है कि, हार्दिक पंड्या के आ जाने से मुंबई की टीम की कप्तानी आगामी समय में हार्दिक को ही मिल कती है और ऐसे में बुमराह टीम को छोड़ने का फैसला कर सकते हैं।

इसके साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि, जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने अपने सभी सोशल मीडिया हैंडल से मुंबई इंडियंस को अनफॉलो कर दिया है और इसके साथ ही उन्होंने जाहिर कर दिया है कि, वो अब ज्यादा दिनों तक मुंबई इंडियंस का हिस्सा नहीं रहने वाले हैं।

बुमराह ने नहीं किया है मुंबई इंडियंस को अनफॉलो

सोशल मीडिया पर वायरल खबरों की मानें तो जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने अपने सभी सोशल मीडिया से मुंबई इंडियंस की टीम को अनफॉलो कर दिया है और इस अनफॉलो की वजह को हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) की वापसी को बताया जा रहा है। लेकिन सभी तथ्यों की गहन जांच करने के बाद पता चला है कि जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने कभी भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मुंबई इंडियंस को फॉलो ही नहीं किया है ऐसे में अनफॉलो करने का कोई सवाल नहीं बनता है। इसके साथ ही यह भी पता चला है कि, जसप्रीत बुमराह ने मुंबई इंडियंस को छोड़ने का फैसला नहीं किया है।

इसे भी पढ़ें – टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारतीय टीम के कप्तान का हुआ ऐलान, इस दिग्गज को सौपी गई जिम्मेदारी

Adarsh Kumar Tiwari

कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई करते-करते दिमाग हैंग सा हो गया था और उसके बाद राहत मिली...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!