Jos Buttler: जोस बटलर (Jos Buttler) इंग्लैंड क्रिकेट टीम का अहम हिस्सा हैं भले ही जोस ने सफेद गेंद की कप्तान पद से इस्तीफा दे दिया है। लेकिन वह अभी भी टीम में खेलते दिखाई देते हैं। बटलर अभी हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज में खेलते नजर आए थे।
इसी बीच बटलर (Jos Buttler) को लेकर एक महत्वपूर्ण खबर आ रही है। रातो रात उनकी किस्मत ने एक बार फिर से करवट ली है। जरअसल संजीव गोयनका ने उन्हें अपनी फ्रेंचाइजी का नया कप्तान चुना है। क्या है इसके पीछे की पूरी खबर आईए जानते हैं-
संजीव गोयनका ने चुना फ्रेंचाइजी का नया कप्तान
इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर (Jos Buttler) ने फरवरी में हुए चैंपियंस ट्रॉफी के बाद के बाद सफेद गेंद की कप्तानी पद से इस्तीफा दे दिया था। लेकिन अब एक बार फिर से वह कप्तानी करते दिखाई देंगे। दरअसल वह द हंड्रेड पुरुष प्रतियोगिता 2025 में संजीव गोयनका की फ्रेंचाइजी टीम की कप्तानी करते दिखाई देंगे। इसके लिए अब स्कॉड का भी ऐलान हो चुका है।
यह भी पढ़ें: PSL से प्रेम करने वाले वाले खिलाडी पर मेहरबान हुई दिल्ली कैपिटल्स की फ्रेंचाइजी, नियुक्त किया टीम का कप्तान
क्या है द हंड्रेड पुरुष प्रतियोगिता
आज कल दुनिया भर में कई लीग खेले जाते हैं, उन्हीं में से एक लीग है द हंड्रेड पुरुष प्रतियोगिता। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि द हंड्रेड पुरुष प्रतियोगिता 100 गेंदों की क्रिकेट प्रतियोगिता है। इस साल इस प्रतियोगिता का पांचवा संस्करण है। यह साल 2021 में शुरु किया गया था।
इस टूर्नामेंट की हर पारी में महज 100 गेंद ही फेंकी जाती है। इस टूर्नामेंट में 8 टीमें हिस्सा लेंगी जोकि इंग्लैंड के ही 8 शहरों का प्रतिनिधित्व करेंगी। टूर्नामेंट का आकाज 5 अगस्त से होगा और इसका समापन 31 अगस्त 2025 को होगा।
जोस बटलर का कप्तानी करियर
अब अगर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जोस बटलर के टी20 कप्तानी करियर की बात की जाए तो उन्होंने इंटरनेशनल करियर में कुल 51 टी20 मैचों में कप्तानी की है, जिनमें उन्हें 26 मैचों जीत मिली तो वहीं 22 मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। उनकी कप्तानी में टीम का विनिंग परसेंटेज 50.98 रहा है।
बता दें उन्हें साल 2022 में इयोन मोर्गन के संन्यास के बाद इस जिम्मेदारी से नवाजा गया था। लेकिन वनडे वर्ल्ड कप 2023, टी20 विश्व कप 2024 और चैंपियंस ट्रॉफी में खराब प्रदर्शन के बाद बटलर ने सीमित ओवर की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया था।
मेंस- 100 में कुछ ऐसा रहा बटलर का करियर
बता दें जब से इस प्रतियोगिता की शुरुआत हुई है तब से जोस बटलर इसका हिस्सा हैं। बटलर मैनचेस्टर ओरिजिनल्स टीम के लिए साल 2021 से ही खेल रहे हैं। उन्होंने अब तक इस टूर्नामेंट में कुल 17 मैच खेले हैं जिनकी 17 पारियों में उन्होंने 39.50 की औसत से 632 रन बनाए हैं। इस दौरान बटलर का सर्वोत्तम स्कोर 82 रहा है।
यह भी पढ़ें: एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया के 10 खिलाड़ी के नाम तय, तो बचे हुए 5 स्पॉट के लिए 12 दावेदारों में मची जंग