Josh Inglis and Megan Kincart: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज जोश इंग्लिश बीते कुछ समय से चर्चाओं में हैं और इन चर्चाओं का मैन कारण है उनकी शादी। 30 वर्षीय स्टार विकेटकीपर 18 अप्रैल 2026 को शादी करने जा रहे हैं। जोश इंग्लिश की शादी मेगन किनकार्ट से होने जा रही है, जोकि खूबशूरती के मामले से हर किसी से अलग हैं। इंग्लिश (Josh Inglis) और किनकार्ट दोनों काफी लंबे समय से एक दूसरे के साथ रिलेशन में हैं और अब फाइनली शादी करने जा रहे हैं।
आईपीएल के दौरान होगी शादी
दरअसल, ऑस्ट्रेलियन टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज जोश इंग्लिस (Josh Inglis) को हाल ही में आईपीएल 2026 ऑक्शन के दौरान लखनऊ सुपर जायंट्स ने 8.6 करोड़ रुपये की भारी बोली लगाकर अपने स्क्वाड का हिस्सा बनाया। बीते सीजन वो पंजाब किंग्स का हिस्सा थे। मगर पीबीकेएस ने उन्हें रिलीज कर दिया। चूंकि वो पुरे सीजन के लिए उपलब्ध नहीं हो सकते थे।
ऐसे में जैसे ही ऑक्शन में वो बीके उन्होंने यह साफ़ कर दिया कि वो शादी के कारण आईपीएल 2026 सीजन के कुछ मैचों का हिस्सा नहीं बन पाएंगे और इस बार की जानकारी उन्होंने ऑक्शन से पहले BCCI को भी दे दी थी। खबरों के अनुसार उन्ही शादी 18 अप्रैल को होगी और आईपीएल 2026 सीजन का आगाज 26 मार्च से हो सकता है, जोकि 31 मई तक चलेगा।
Megan Kincart हैं जोश इंग्लिस की होने वाली पत्नी

ज्ञात हो कि जोश इंग्लिस (Josh Inglis) और मेगन किन्कार्ट काफी लम्बे समय से एक दूसरे के साथ हैं। दोनों ने अब तक अपने जिंदगी के कई हसीन पल एक दूसरे के साथ बिताये हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जोश और मेगन ने 4 अप्रैल, 2024 को सगाई की थी, जोकि उनके रिश्ते में एक महत्वपूर्ण पड़ाव था। हालांकि सगाई से काफी पहले ही दोनों ने एक साथ परिवार शुरू कर दिया था।
दोनों काफी समय पहले ही माता-पिता बन चुके हैं। दोनों के घर छोटा इंग्लीस 29 जून, 2023 में आया था, जिसका नाम इस कपल ने ऑस्कर इंग्लीस रखा है। इस बात की जानकारी जोश ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए साझा की थी।
इंग्लिस को हमेशा सपोर्ट करती रहीं हैं मेगन
जोश इंग्लिस (Josh Inglis) आज अपने करियर में जिस भी उचाईयों पर हैं उसमें एक सबसे बड़ा हाथ मेगन किनकार्ट का भी है, जोकि जोश को निरंतर सपोर्ट करती रही हैं, और उनकी सबसे बड़ी पेशेवर उपलब्धियों के दौरान उनके साथ खड़ी रही हैं।
मेगन को अक्सर कई मैचों के दौरान जोश का हौसला बढ़ाते देखा गया है। आईपीएल में भी कई बार मेगन उनका समर्थन करते दिख चुकी हैं। किनकार्ट वैसे तो लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं। मगर उनका एक पब्लिक इंस्टाग्राम अकाउंट भी है, जिसके जरिए वो अक्सर परिवार के प्यारे पलों और बेटे ऑस्कर के साथ खूबसूरत तस्वीरें साझा करती हैं।