Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

बचे सिर्फ 9 मैच! WTC फाइनल में पहुंचने के लिए टीम इंडिया को चाहिए इतनी जीत

Just 9 Matches Left! Team India Needs This Many Wins to Reach the WTC Final.

Team India WTC Final 2027: भारतीय क्रिकेट टीम व्हाइट बॉल फॉर्मेट में कमाल कर रही है। टीम ने व्हाइट बॉल फॉर्मेट में बीते कुछ ही समय के अंदर-अंदर तीन बड़ी आईसीसी ट्रॉफी जीत ली है। इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 और 2026 जीतने के साथ-साथ चैंपियंस ट्रॉफी 2025 भी जीती थी। लेकिन टेस्ट में इंडिया पूरी तरह से फेल हुई है ।

मगर अब हेड कोच गौतम गंभीर टेस्ट का टेस्ट पास करना चाह रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनका लक्ष्य अब 2027 WTC जीतने पर होने वाला है। तो आइए जान लेते हैं कि भारतीय क्रिकेट टीम (Team India) इस समय WTC प्वाइंट्स टेबल में किस पायदान पर है और वो किस तरीके से WTC 2027 जीत सकती है।

Gautam Gambhir ने कही यह बात

हाल ही में गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) की कप्तानी में भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीता और उसके बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया कि टेस्ट क्रिकेट उनके दिल के काफी ज्यादा करीब है और वो चाहते हैं कि अपनी कोचिंग में भारत को टेस्ट चैंपियन बनाएं यानी WTC ट्रॉफी जीतें।

छठे नंबर पर है Team India

The Indian cricket team currently sits at the sixth spot in the 2025–27 cycle of the World Test Championship.
The Indian cricket team currently sits at the sixth spot in the 2025–27 cycle of the World Test Championship.

मालूम हो कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के साइकिल में भारतीय क्रिकेट टीम (Team India) इस समय छठे पायदान पर है। इंडियन क्रिकेट टीम को अपने 9 मैचेस में से चार में हार और सिर्फ 4 में जीत मिली है। इस बीच एक मैच ड्रॉ भी रहा है।

बीते कुछ सालों में पहली बार ऐसा हुआ है, जब इंडियन क्रिकेट टीम टेस्ट रैंकिंग में इतने नीचे है। इंडिया को लास्ट कुछ सालों के अंदर-अंदर भारत में दो टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा है, जो कि इतिहास में आज तक कभी नहीं हुआ था।

यह भी पढ़ें: इस हरकत से विवादों में आए Hardik Pandya, तिरंगे का अपमान करते हुए VIDEO हुआ तेजी से वायरल

अभी खेलने हैं कुल 9 टेस्ट मैच

बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम साल 2027 WTC फाइनल से पहले कुल 10 टेस्ट मैच खेलने वाली है, जिसमें से 9 WTC साइकिल के अंदर गिने जाएंगे। जबकि एक अफगानिस्तान के खिलाफ होगा, जोकि एक नॉर्मल टेस्ट मैच होने वाला है।

इंडिया को अपने यह 9 टेस्ट मैच श्रीलंका, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के साथ खेलने हैं। भारतीय टीम को श्रीलंका में दो, न्यूजीलैंड में 2 और ऑस्ट्रेलिया के साथ भारत में 5 टेस्ट मैच खेलने हैं।

ऐसे में अगर टीम इंडिया को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2027 का फाइनल खेलना है। तो उसे अपने आने वाले 9 मैचों में से कम से कम 7 या 8 जीतने पड़ेंगे। अगर इंडिया साथ मैच जीतती है तो उसके प्रतिशत अंक 62.96 होंगे। अगर 8 जीतती है तो उसके प्रतिशत अंक 68.52 हो जाएंगे। ऐसे में वह फाइनल के लिए क्वालीफाई कर सकती है।

FAQs

भारतीय टेस्ट टीम का कप्तान कौन है?

शुभमन गिल

यह भी पढ़ें: मैथ्यू हेडन के बाद इस दिग्गज को भी गुजरात टाइटन्स ने बनाया अपना कोच, टीम इंडिया के लिए खेला हुआ 19 वनडे 2 टेस्ट

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!