Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

Kapil Dev और Sunil Gavaskar ने चुना INDIA के इतिहास का सबसे बड़ा खिलाड़ी, Dhoni-Sachin-Kohli को किया नजरंदाज

INDIA

INDIA: क्रिकेट की दुनिया में एक से बढ़कर एक खिलाड़ी हैं जिन्होंने अपने दम पर पुरी दुनिया को अपना दीवाना बनाया है। उन्होंने अपने प्रदर्शन और खेल से फैंस के बीच अपनी लोकप्रियता बनाई है। कई खिलाड़ी तो ऐसे हैं, जिन्होंने इतिहास के पन्नों में नाम दर्ज कर दिया है।

जिनमें क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर, कपिल देव, महेंद्र सिंह धोनी और भी कई खिलाड़ी शामिल हैं। लेकिन जब कपिल देव और सुनील गावस्कर से भारत (INDIA) से इतिहास के सबसे बड़े खिलाड़ी के चुनाव के लिए कहा गया तो उन्होंने कोहली, सचिन, धोनी को छोड़ इस खिलाड़ी को बताया भारत का सबसे बड़ा खिलाड़ी।

भारत के हैं ‘डॉन ब्रैडमैन’

TEAM INDIA

भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे खिलाड़ी हुए हैं जिन्होंने इतिहास के पन्नो में अपना सुनहरे अक्षरों में दर्ज करा लिया है। उन्हीं में से एक है भारत के पूर्व क्रिकेटर विजय मर्चेंच। विजय मर्चेंट ने अपनी शानदार क्रिकेटिंग स्टाइल से कई सालों तक फैंस के दिलो पर राज किया है। उन्होंने 1933 से 1951 के बीच क्रिकेट खेला है।

भारत के दिग्गज पूर्व क्रिकेटर कपिल देव और सुनील गावस्कर भी विजय मर्चेंट को ही भारत के इतिहास का सबसे बड़ा क्रिकेटर मानते हैं। दरअसल फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उन्होंने 71.64 की औसत से रन बनाए हैं जोकि फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डॉन ब्रैडमैन के बाद से सबसे बेहतर औसत है इस कारण विजय मर्चेंट को भारत का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी कहा जा रहा है।

गावस्कर-सचिन भी मानते हैं अपना हीरो

आज के समय में जहां एक ओर युवा खिलाड़ी और क्रिकेट में रुचि रखने वाले सुनील गावस्कर और सचिन तेंदुलकर को अपना आदर्श मानते हैं लेकिन ये दो खिलाड़ी भी किसी खिलाड़ी को अपना आदर्श मानते थे। बता दें सचिन और गावस्कर विजय मर्चेंट को अपना आदर्श मानते थे। हालांकि विजय ज्यादा समय तक नहीं खेल सके। कंधे की चोट के कारण उन्होंने संन्यास ले लिया था।

विजय मर्चेंट की उपलब्धियां

विजय मर्चेंट ने अपने करियर में कई उपलब्धियां हासिंल की हैं। मर्चेंट सबसे ज्यादा उम्र में टेस्ट शतक जड़ने वाले खिलाड़ी हैं। बता दें विजय ने अपने 18 साल के क्रिकेट करियर में 10 टेस्ट मैच ही खेले, इसके पीछे कारण था द्वितीय विश्व युद्ध। इन 10 मैच की 18 पारियों में उन्होंने 47.72 की औसत से 859 रन बनाए थे, जिसमें 3 शतक और 3 अर्धशतक शामिल थे।

यह भी पढ़ें: SRH vs MI MATCH PREDICTION HINDI: ये टीम जीत रही मैच, 200+ बनेगा स्कोर, जानें कौन बल्लेबाज कितने बनाएगा रन

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!