Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

कपिल देव vs इमरान खान आंकड़ों की तुलना, STATS से समझें कौन था विश्व क्रिकेट का ज्यादा खतरनाक ऑलराउंडर

Kapil Dev vs इमरान खान आंकड़ों की तुलना, STATS से समझें कौन था विश्व क्रिकेट का ज्यादा खतरनाक ऑलराउंडर

Kapil Dev vs Imran Khan: क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में ऑलराउंडर खिलाड़ियों की भूमिका बहुत ही अहम होती है। जिस टीम के पास जितने अच्छे ऑलराउंडर होते हैं, उसको बल्लेबाजी और गेंदबाजी में विकल्पों में उतनी ही आसानी होती है। वर्ल्ड क्रिकेट में जब ऑलराउंडर्स का जिक्र होता है तो भारत के कपिल देव और इमरान खान का नाम भी दिग्गजों की लिस्ट में आता है।

कपिल देव (Kapil Dev) और इमरान खान दोनों ही अपने-अपने देश के बेस्ट पेस ऑलराउंडर के रूप में याद किए जाते हैं। इसके अलावा इन दोनों ने अपनी-अपनी कप्तानी में वनडे वर्ल्ड कप भी जीता है। ऐसे में इनके बीच कौन ज्यादा बेहतर ऑलराउंडर हैं, इसको लेकर अक्सर बहस देखने को मिलती हैं। तो चलिए आज हम इसका जवाब आंकड़ों की मदद से जानने की कोशिश करते हैं।

इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर ऑलराउंडर कपिल देव (Kapil Dev) के आंकड़े

Kapil Dev vs इमरान खान आंकड़ों की तुलना, STATS से समझें कौन था विश्व क्रिकेट का ज्यादा खतरनाक ऑलराउंडर

भारत में क्रिकेट में नया अध्याय लिखने का काम कपिल देव (Kapil Dev) ने ही किया था। उन्होंने जब अपनी कप्तानी में 1983 में वनडे वर्ल्ड कप में भारत को चैंपियन बनाया तो देश के तमाम बच्चों और युवाओं का भी इस खेल के प्रति रुझान बढ़ा। इसके अलावा कपिल काफी सारे खिलाड़ियों के लिए तेज गेंदबाजी की भी प्रेरणा बने। हालांकि, उनके जैसा ऑलराउंडर अभी तक भारत को नहीं मिल पाया।

कपिल देव (Kapil Dev) ने टेस्ट और वनडे दोनों में अपना कमाल दिखाया और उनके आंकड़े भी इसकी गवाही देते हैं। अगर टेस्ट की बात करें तो उन्होंने 131 मैचों में 31.05 की औसत से 5248 रन बनाए, जिसमें 8 शतक शामिल रहे। वहीं, गेंदबाजी में कपिल ने 29.64 की औसत से 434 विकेट अपने नाम किए, जो किसी भी भारतीय तेज गेंदबाज द्वारा अभी भी सर्वाधिक हैं। कपिल के नाम 23 फाइव विकेट हॉल भी दर्ज हैं।

वनडे क्रिकेट में कपिल देव (Kapil Dev) ने 225 मुकाबलों में 23.79 की औसत से 3783 रन स्कोर किए। इस दौरान उन्होंने 1 शतक भी लगाया। वहीं, गेंदबाजी में 27.45 की औसत से 253 विकेट लिए, जिसमें 1 फाइव विकेट हॉल भी है।

इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर ऑलराउंडर इमरान खान के आंकड़े

पाकिस्तान के क्रिकेट को ऊंचाइयों में ले जाने का श्रेय काफी हद तक इमरान खान को ही जाता है, जिन्होंने अपने ऑलराउंड खेल और लीडरशिप से युवा खिलाड़ियों को प्रेरित किया। इमरान की सबसे बड़ी खूबी खिलाड़ियों से उनका बेस्ट लेने की थी। इसके लिए वो खुद अपने प्रदर्शन से उदाहरण पेश करते थे। इसी वजह से आज भी पाकिस्तान क्रिकेट में उनका नाम बड़े सम्मान से लिया जाता है और पूरी दुनिया भी उनके हुनर को सलाम करती है।

इमरान खान की बात करें तो उन्होंने 88 टेस्ट में 37.69 की औसत से 3807 रन बनाए, जिसमें 6 शतक शामिल हैं। वहीं, गेंदबाजी में इमरान ने 22.81 की औसत से 362 विकेट झटके। इस दौरान 23 बार फाइव विकेट हॉल भी लिया।

वनडे में इमरान ने 175 मैचों में 33.41 की औसत से 3709 रन बनाए, जिसमें 1 शतक शामिल रहा। वहीं, गेंद के साथ 26.61 की औसत के साथ 182 विकेट झटके, जिसमें 1 फाइव विकेट हॉल भी शामिल रहा।

कपिल देव और इमरान खान में कौन बेहतर?

कपिल देव (Kapil Dev) और इमरान खान के आंकड़ों को फॉर्मेट के आधार पर जान लेने के बाद, अगर ओवरऑल आंकड़ों की तुलना की जाए तो यह साफ़ हो जाएगा की कौन बेहतर ऑलराउंडर है। कपिल ने अपने इंटरनेशनल करियर में कुल 356 मुकाबले खेले, जिसमें 27.53 की औसत से 9031 रन बनाए और 9 शतक लगाए। वहीं, गेंदबाजी में 28.83 की औसत से 687 विकेट झटके, जिसमें 24 फाइव विकेट हॉल भी शामिल रहे। वहीं, इमरान ने 263 मैचों में 35.45 की औसत से 7516 रन बनाए, जिसमें 7 शतक शामिल रहे। वहीं, गेंदबाजी में 24.08 की औसत से 544 विकेट झटके। इस दौरान 24 बार पारी में पांच विकेट भी लिए।

ओवरऑल आंकड़ों के आधार पर रनों और विकेटों के मामले में कपिल देव (Kapil Dev) के आगे इमरान खान पीछे नजर आते हैं। हालांकि, इमरान का गेंदबाजी और बल्लेबाजी औसत कपिल से बेहतर है लेकिन भारतीय ऑलराउंडर ने लंबे समय तक खेला है और अपना प्रदर्शन बरकरार रखा है। इसी वजह से इमरान की तुलना में कपिल को बेहतर माना जा सकता है।

FAQs

कपिल देव ने टेस्ट में कितने शतक लगाए हैं?
8
कपिल देव और इमरान खान के बीच इंटरनेशनल क्रिकेट में विकेटों का कितना अंतर है?
143 विकेट

यह भी पढ़ें: इंडिया नहीं ऑस्ट्रेलिया बन सकती है टी20 वर्ल्ड कप 2026 की चैंपियन, खुद इतिहास दे रहा इस बात की गवाही

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!