Kavya Maran: जब भी क्रिकेट में सबसे अमीर क्रिकेटर की बात होती है तो फैंस के दिमाग में सबसे पहला नाम भारतीय टीम के मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और रनमशीन विराट कोहली (Virat Kohli) का आता है। इन दोनो का भारत का ही नहीं बल्कि विश्व के अमीर क्रिकेटर्स की लिस्ट में गिना जाता है।
लेकिन रोहित-कोहली को कमाई के मामले में सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन (Kavya Maran) टक्कर देती हैं। वह करोड़ो
की संपत्ति की मालकिन हैं तो आज के इस आर्टिकल में हम आपको काव्या मारन (Kavya Maran) के की कमाई और नेट वर्थ के बारे में बताने वाले हैं।
जानिए कितनी अमीर है काव्या मारन

सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन (Kavya Maran) कमाई के मामले में किसी से भी पीछे नहीं है। वह कमाई के मामले में रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनो को ही टक्कर देती हैं। अगर काव्या के संपत्ति की बात करें तो उनकी नेट वर्थ मौजूदा समय में लगभग 409 करोड़ की मालकिन हैं। साथ उनके परिवार के कुल संपत्ति की बात करें तो वह 19000 करोड़ रूपये हैं। बता दें काव्या अपने पारिवारिक व्यवसाय में पूरी तरह से सक्रीय रहती हैं।
यह भी पढ़ें: IPL में रिपीट हुआ ‘थप्पड़कांड’… कुलदीप यादव ने रिंकू सिंह को जड़ दिए तमाचे, BCCI एक्शन लेते हुए इतने सालों के लिए करेगी बैन
इतनी है Rohit-Kohli नेटवर्थ
भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और किंग विराट कोहली भारत ही नहीं दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटर में शुमार हैं। दोनो खिलाड़ी कमाई के मामले में किसी से पीछे नहीं हैं। बता दें एक रिपोर्ट के अनुसार रोहित शर्मा की नेटवर्थ लगभग 218 करोड़ के करीब है। वहीं अगर विराट कोहली के नेटवर्थ की बात करें तो उनकी नेटवर्थ लगभग 1,050 करोड़ रूपये है।
SRH की ब्रैंड वैल्यू
काव्या मारन की टीम सनराइजर्स हैदराबाद की ब्रैंड वैल्यू की अगर बात की जाए तो वह भी लगभग 720 करोड़ रुपये है। फ्रेंचाइजी ने साल 2024 में सबसे तेजी से अपनी ब्रैंड वैल्यू में USD85 मिलियन की बढ़ोतरी की। लास्ट सीजन पैट कमिंस की कप्तानी में टीम ने फाइनल तक का सफर तय किया था लेकिन इस सीजन टीम का हाल बेहाल है।
IPL 2025 में SRH का प्रदर्शन
अगर IPL 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के प्रदर्शन की बात की जाए तो वह काफी निराशाजनक रही है। SRH के स्टार खिलाड़ी टीम को जीत दिलाने में नाकाम हो रहे हैं। इस टीम में शामिल हुए ईशान किशन भी पहले मैच में ही चले उसके बाद वह फ्लॉप ही रहे हैं। सनराइजर्स हैदराबाद ने अभी तक 9 में से महज 2 मैच में ही जीत दर्ज की है। 7 हार के बाद टीम प्वाइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर है। इस प्रदर्शन के बाद अब टीम का प्लेऑफ में पहुंचना मुश्किल है।
यह भी पढ़े: IPL 2025 खत्म होते ही सीधा इंग्लैंड का दौरा करेगा ये युवा खिलाड़ी, Gambhir दे सकते डेब्यू कैप