कमिंस-क्लासेन समेत इन 5 खिलाड़ियों को काव्या मारन ने किया रिटेन! ये 20 खिलाड़ी रिलीज 1

Kavya Maran: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में इस साल सभी टीमें मेगा ऑक्शन की तैयारियों जुट गई हैं। सनराइजर्स हैदराबाद की मालिकन काव्या मारन (Kavya Maran) भी आईपीएल 2025 के लिए रणनीति तैयार करने में जुट गई हैं। इससे पहले आईपीएल 2024 के दौरान काव्या मारन (Kavya Maran) की टीम सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की टीम फाइनल में पहुंची थी, लेकिन खिताब जीतने से चूक गई थी।

Pat Cummins और क्लासेन को रिटेन कर सकती हैं Kavya Maran

Kavya Maran

Advertisment
Advertisment

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम हर सीजन में अपनी मजबूत और प्रतिस्पर्धी टीम तैयार करने के लिए जानी जाती है। आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले, टीम की मालकिन काव्या मारन अपने टीम के कप्तान पैट कमिंस और साउथ अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन को रिटेन कर सकती हैं। पैट कमिंस ने पिछले सीजन में शानदार कप्तानी करते हुए टीम को फाइनल तक पहुंचाया था। विस्फोटक बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने टीम को कई मैच जिताए थे। इसके साथ ही ट्रेविस हेड, टी नटराजन और अभिषेक शर्मा को रिटेन कर सकती हैं।

Kavya Maran कर सकती हैं 20 खिलाड़ियों को रिलीज

आईपीएल मेगा ऑक्शन 2025 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद अपनी टीम में बड़े बदलाव कर सकती है। काव्या मारन टीम के प्रदर्शन और भविष्य की रणनीति को ध्यान में रखते हुए 20 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती हैं। पिछले मेगा ऑक्शन की वजह से काव्या अब टीम में कुछ अनुभवी और युवा खिलाड़ियों के संयोजन बना सकती हैं। रिलीज होने वाले खिलाड़ियों की सूची में कई दिग्गज और उभरते हुए सितारे शामिल हो सकते हैं, जो ऑक्शन में अन्य फ्रेंचाइजियों की निगाह में होंगे।

Rohit Sharma को खरीद सकती हैं Kavya Maran

आईपीएल मेगा ऑक्शन 2025 में अगर मुंबई इंडियंस के रोहित शर्मा ऑक्शन में आते हैं, तो काव्या मारन सनराइजर्स हैदराबाद के लिए उन्हें लाने का बड़ा दांव खेल सकती हैं। रोहित की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने कई खिताब जीते हैं और वह सबसे सफल आईपीएल कप्तानों में से एक हैं। ऐसे में अगर रोहित शर्मा ऑक्शन में आते हैं, तो काव्या मारन उन्हें अपनी टीम में शामिल करने के लिए बड़ी रकम खर्च कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें: 6,6,6,6,6,6,6…. ऋषभ पंत ने ध्वस्त किया टी20 क्रिकेट के सभी वर्ल्ड रिकॉर्ड, मात्र 32 गेंद पर शतक जड़ रचा नया इतिहास

Advertisment
Advertisment