IPL 2025: अभी चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy) का दौर चल रहा है। 9 मार्च को इसके समापन के बाद 22 मार्च से टी20 लीग IPL 2025 का आगाज हो जाएगा। जिसके लिए सभी क्रिकेट फैंस साल भर इंतजार करते हैं।
लेकिन आईपीएल (IPL 2025) की शुरुआत से पहेल ही सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की काव्या मारन को बड़ा झटका लगा है। लीग के शुरु होने से पहले ही उनके 2 स्टार खिलाड़ियों के आईपीएल में खेलने की गुंजराइश खत्म होती दिखाई दे रही है।
IPL 2025 से पहले SRH के 2 खिलाड़ी हो सकते हैं बाहर
आईपीएल 2025 (IPL 2025) आज से ठीक एक महीने बाद शुरु हो जाएगा। जिसके लिए फैंस अभी से ही उत्साहित हैं। लेकिन इसकी शुरुआत से पहले सनराइजर्स हैदराबाद की काव्या मारन को 41 करोड़ का नुकसान हो गया।
बता दें उनकी टीम के 2 स्टार खिलाड़ी आईपीएल 2025 से बाहर हो सकते हैं। SRH के कप्तान पैट कमिंस (Pat Cummins) और धांसू बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन (Heinrich Klaasen) के आईपीएल 2025 के मिस करने की संभावना है। काव्या ने कमिंस को 18 करोड़ जबकि क्लासेन को 23 करोड़ में रिटेन किया था।
चोटिल हुए खिलाड़ी
बता दें सनराइजर्स हैजराबाद (SRH) के कप्तान पैट कमिंस (Pat Cummins) और स्टार बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन (Heinrich Klaasen) आईपीएल से पहले ही चोटिल हो गए हैं। जिस कारण यह संभावना जताई जा रही है कि दोनों खिलाड़ी लीग से बाहर हो सकते हैं। हालांकि इस बात की कोई आधिकारिक तौर पर पुष्ट नहीं की गई है।
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस चोटिल होने के कारण ही चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy) से भी बाहर हो गए हैं। कमिंस पहले ही IND vs AUS टेस्ट सीरीज के दौरान ही चोटिल हो गए थे। साथ ही अब खबर आ रही है कि साऊथ अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन भी चोटिल हो गए हैं।
SA vs AFG मैच में चोटिल हुए
बता दें 21 फरवरी को पाकिस्तान में अफगानिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का मैच खेला गया। जिसमें हेनरिक क्लासेन खेलते नजर नहीं आए। जिसके बाद से खबरों के बाजार में तरह-तरह की खबरों ने पनपना शुरु किया।
रिपोर्ट है कि विकेटकीपर बल्लेबाज बांए कोहनी के चोटिल होने के कारण टूर्नामेंट में अफगानिस्तान का डेब्यू मुकाबाल नहीं खेल पाए। हालांकि अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि क्लासेन को क्यों नहीं खिलाया गया।
यह भी पढ़ें: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बीच टीम इंडिया के लिए आई बुरी खबर, इस खिलाड़ी ने भारत छोड़ अमेरिका से खेलने का किया फैसला