SRH : दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग अब खत्म हो गई है। इस साल 2025 का सीजन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने नाम किया। वहीं, काव्या मारन की सनराइजर्स हैदराबाद ने कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया। टीम से जिस तरह की उम्मीद लगाई जा रही थी, टीम उसी के विपरीत नजर आई।
टीम की बैटिंग लाइनअप को देखकर ऐसा एक वक्त में लग रहा था कि टीम 300 का स्कोर बनाएगी, लेकिन ऐसा कुछ होते नहीं दिखा। वहीं, अब काव्या मारन की फ्रेंचाइजी ने रातोंरात एक अजब-गजब फैसला ले लिया। रातोंरात ही फैसला लेते हुए काव्या मारन की फ्रेंचाइजी ने अपने नए कप्तान का ऐलान कर दिया। आइए आपको बताते हैं कि आखिर क्यों काव्या मारन ने लिया ऐसा फैसला।
फ्रेंचाइजी ने बदला कप्तान
सनराइजर्स हैदराबाद का यह आईपीएल सीजन कुछ खास नहीं रहा था। वहीं, इसी बीच अब सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन ने एक बड़ा फैसला ले लिया है। सनराइजर्स हैदराबाद की फ्रेंचाइजी ने अपने कप्तान को बदलकर रख दिया है। असल में हम बात कर रहे हैं द हंड्रेड की। द हंड्रेड में सनराइजर्स हैदराबाद की फ्रेंचाइजी ने नॉर्दन सुपरचार्जर्स में अपने नए कप्तान का ऐलान कर दिया है। नए कप्तान के रूप में इस टीम ने इंग्लैंड के T20 और ODI के कप्तान हैरी ब्रुक को अपना कप्तान नियुक्त किया है।
हैरी ब्रुक को बड़ी जिम्मेदारी
बता दें, सन ग्रुप का नॉर्दन सुपरचार्जर्स में पूरा शेयर है, यानी कि मालिकाना हक यह कंपनी रखती है। ऐसे में काव्या मारन ने बड़ा फैसला लेते हुए हैरी ब्रुक को इस टीम का कप्तान नियुक्त किया है। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान अभी तक पैट कमिंस के हाथों में ही है।
अभी उनके हाथों से सनराइजर्स हैदराबाद की कमान नहीं ली गई है, लेकिन द हंड्रेड में टीम ने अपना नया कप्तान नियुक्त कर लिया है और यह बड़ी जिम्मेदारी दी गई है हैरी ब्रुक के ऊपर। अब देखना होगा कि हैरी ब्रुक कैसा मुकाबला खेलते हैं।
ये भी पढ़ें : ‘6,6,6,6,6,6..’, रणजी में आई श्रेयस अय्यर की आंधी, गेंदबाजों को थका-थकाकर धोया, 109 की स्ट्राइक रेट से जड़े 233 रन
कैसे हैं हैरी ब्रुक के आंकड़ें
अगर हम हैरी ब्रुक के द हंड्रेड के आंकड़ों को देखें तो हैरी ने साल 2021 में अपना पहला मुकाबला खेल था। उन्होंने अब तक कुल 26 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 24 इनिंग में बल्लेबाजी करते हुए 37.50 की औसत से 675 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 162.65 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाज़ी करी है। उनके नाम 1 शतक और 3 अर्धशतक मौजूद है। नाबाद 105 उनका सर्वाधिक स्कोर रहा है।
ये भी पढ़ें : भारत-बांग्लादेश सीरीज में नहीं होगा रोहित-विराट का कमबैक, इस वजह से फैंस का मजा किरकिरा