Andre Russell: इंडियन प्रीमियर लीग के सीजन 18 यानी आईपीएल 2025 (IPL 2025) में कोलकाता नाईट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) की टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। यह टीम इस सीजन 11 में से महज 5 मैच ही जीत सकी है और अंक तालिका में छठवें पायदान पर है।
इस वजह से इसके फैंस काफी ज्यादा दुखी है और इन्हीं सब चीजों के बीच इस टीम के स्टार ऑलराउंडर आंद्रे रसेल (Andre Russell) को लेकर एक बहुत बड़ी खबर सामने आई है। खबर की मानें तो आंद्रे रसेल अब दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की फ्रेंचाइजी से जुड़ने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं कि आखिर सारा माजरा क्या है।
दिल्ली कैपिटल्स की फ्रेंचाइजी से जुड़ सकते हैं Andre Russell
बता दें कि आंद्रे रसेल (Andre Russell) ने साल 2012 आईपीएल में डेब्यू किया था। इस दौरान उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के लिए डेब्यू किया था और अब एक बार फिर दिल्ली कैपिटल्स की फ्रेंचाइजी की ओर से खेलते दिखाई दे सकते हैं। हालांकि वह आईपीएल में नहीं बल्कि साउथ अफ्रीका टी20 लीग SA20 में दिल्ली कैपिटल्स की फ्रेंचाइजी प्रिटोरिया कैपिटल्स (Pretoria Capitals) के लिए खेलते नजर आ सकते हैं।
प्रिटोरिया कैपिटल्स में शामिल हो सकते हैं रसेल
दरअसल, हाल ही में एक मीडिया रिपोर्ट सामने आई है। यह पश्चिम बंगाल के प्रमुख समाचार पत्र नज़रबंदी की है और इस रिपोर्ट के अनुसार इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज कप्तान सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने आंद्रे रसेल (Andre Russell) को SA20 में प्रिटोरिया कैपिटल्स की ओर से खेलने के लिए आमंत्रित किया है।
खबरों की मानें तो JSW ग्रुप से जुड़े सौरव गांगुली ने राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच हुए रोमांचक मुकाबले के बाद रसेल से थोड़ी बातचीत की और उन्हें SA20 में पदार्पण के लिए कहा। रिपोर्ट्स की मानें रसेल ने यह आमंत्रण स्वीकार भी कर लिया है और वह SA20 2026 में खेलते दिखाई दे सकते हैं।
यह भी पढ़ें: IPL 2025 के बीच CSK के नए स्क्वॉड का हुआ ऐलान, धोनी ने 28 गेंद में शतक ठोकने वाले खिलाड़ी टीम में कराई एंट्री
रसेल का होगा पहला सीजन
बता दें कि अगर आंद्रे रसेल (Andre Russell) SA20 में प्रिटोरिया कैपिटल्स की ओर से खेलने का फैसला कर लेते हैं और खेलते दिखाई देते हैं। तो यह पहली बार होगा जब वह SA20 में खेलते दिखाई देंगे। मालूम हो कि इस टूर्नामेंट की शुरुआत साल 2023 में हुई थी और अब तक इसके तीन सीजन हो चुके हैं। मगर अभी तक रसेल ने एक भी बार इसमें हिस्सा नहीं लिया है।
कुछ ऐसा है आंद्रे रसेल का IPL और टी20 करियर
आंद्रे रसेल (Andre Russell) के आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने अब तक 138 मैच की 113 पारियों में 28.40 की औसत 174.20 के स्ट्राइक रेट से 2613 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 12 अर्धशतक जड़े हैं। इस बीच उनका बेस्ट स्कोर 88* रनों का रहा है। वहीं उन्होंने 119 पारियों में 123 विकेट भी चटकाए हैं। इस दौरान उन्होंने एक बार फाइव विकेट हॉल और दो बार फोर विकेट हॉल लिया है।
यह भी पढ़ें: अपनी बेवकूफी पर विप्रज निगम को जरा भी नहीं अफ़सोस, रन आउट के बाद कप्तान अक्षर को दिखाए ऐसे तेवर, वीडियो वायरल