केएल राहुल (KL Rahul): भारतीय क्रिकेट टीम इस समय बांग्लादेश के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने में व्यस्त है और इसके बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों को आराम नहीं मिलने वाला है क्योंकि उन्हें एक के बाद एक श्रृंखला खेलनी है.
इसी कड़ी में टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ भी टी-20 सीरीज खेलनी है और इसके लिए टीम में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं. ऐसे में दिग्गज हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या को टीम इंडिया की कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है.
हार्दिक कप्तान, तो KL Rahul बन सकते हैं उपकप्तान
दरअसल, इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली इस 5 मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी हार्दिक पांड्या को सौंपी जा सकती है. हार्दिक इससे पहले भी भारत की इस फॉर्मेट में कप्तानी कर चुके हैं लेकिन रोहित शर्मा के टी-20 से संन्यास लेने के बाद सूर्यकुमार यादव को टीम का नया कप्तान नियुक्त कर दिया गया.
हालाँकि, हार्दिक को दोबारा से टीम की कप्तानी सौंपी जा सकती है. तो वहीं दूसरी तरफ विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल की टी-20 टीम में वापसी हो सकती है और उन्हें टीम का उपकप्तान बनाया जा सकता है.

मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार को मिल सकता है मौका
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी मौजूदा समय में टीम इंडिया से चोट की वजह से बाहर चल रहे हैं. हालाँकि, वे कब तक वापसी करेंगे इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी अब तक सामने नहीं आई है और ऐसे में उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में मौका दिया जा सकता है.
शमी के अलावा अनुभवी पेसर भुवनेश्वर कुमार की भी टीम इंडिया में वापसी हो सकती है और वे भारत के लिए एक बार फिर से खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं. भुवि आखिरी भारत के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ साल 2022 में खेलते हुए नजर आये थे लेकिन अब उनकी वापसी हो सकती है.
बता दें कि इन दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज की शुरुआत 22 जनवरी से खेली जायेगी और इसका पहला मैच कोलकाता में खेला जाएगा. ये श्रृंखला चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से ठीक पहले खेली जानी है.
टी-20 सीरीज के लिए भारत की संभावित टीम
यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, रियान पराग, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (कप्तान), वाशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, आवेश खान, मुकेश कुमार.