Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

6,6,6,6,4,4,4 …. केएल राहुल ने IPL में उड़ाया गर्दा, RCB गेंदबाजों का मजाक बनाते हुए ठोक डाले 132 रन

KL Rahul
KL Rahul

IPL 2025 में स्टार भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) दिल्ली कैपिटल्स की टीम के लिए खेलते हुए दिखाई देंगे। हालांकि निजी कारणों की वजह से ये शुरुआती 2 मैचों में टीम के साथ नहीं जुड़ जाएंगे। केएल राहुल ने आईपीएल में कई मर्तबा यादगार पारियां खेली हैं और इसी वजह से इनकी गिनती आईपीएल के बेहतरीन बल्लेबाजों में की जाती है।

इन दिनों आईपीएल में केएल राहुल (KL Rahul) के द्वारा खेली गई एक पारी तेजी के साथ वायरल हो रही है और इस दौरान इन्होंने विरोधी टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु के सभी गेंदबाजों की बराबर कुटाई की थी। कहा जा रहा है कि, इस सत्र में भी राहुल इसी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए दिखाई देंगे।

KL Rahul ने उड़ाई RCB के गेंदबाजों की धज्जियां

6,6,6,6,4,4,4 .... केएल राहुल ने IPL में उड़ाया गर्दा, RCB गेंदबाजों का मजाक बनाते हुए ठोक डाले 132 रन 1

टीम इंडिया के बेहतरीन खिलाड़ी केएल राहुल (KL Rahul) के द्वारा साल 2020 के आईपीएल सत्र में खेली गई एक पारी तेजी के साथ वायरल हो रही है। पंजाब किंग्स (तब किंग्स 11 पंजाब) की तरफ से खेलते हुए राहुल ने 69 गेदों का सामना किया और इस दौरान इन्होंने 14 चौकों और 7 शानदार छक्कों की मदद से 132 रनों की पारी खेली थी। राहुल ने इस दौरान 62 गेदों में अपना शतक पूरा किया था।

इस प्रकार रहा मुकाबले का हाल

अगर बात करें आईपीएल 2020 में पंजाब किंग्स (तब किंग्स 11 पंजाब) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु के दरमियान खेले गए मुकाबले की तो इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 206 रन बनाए। इसके जवाब में बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु की टीम ताश के पत्तों की तरह धराशायी हो गई। बैंगलुरु की टीम 17 ओवरों में 109 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। पंजाब ने इस मैच को 97 रनों के बड़े अंतरों से अपने नाम कर लिया।

बेहद ही शानदार है केएल राहुल का आईपीएल करियर

अगर बात करें टीम इंडिया के बेहतरीन खिलाड़ी केएल राहुल (KL Rahul) के क्रिकेट करियर की तो इनका करियर बेहद ही शानदार रहा है। इन्होंने अपने अभी तक के करियर में खेले गए कुल 132 मैचों की 123 पारियों में 45.46 की शानदार औसत और 134.60 की औसत से 4683 रन बनाए हैं। इस दौरान इन्होंने कुल 4 शतकीय और 37 मर्तबा अर्धशतकीय पारियां खेली हैं।

इसे भी पढ़ें – चैंपियंस ट्रॉफी कराकर तबाह और बर्बाद हुआ PCB, लेनदारों ने ऑफिस के बाहर डाला डेरा, अब एक खेलने के भी नहीं बचे पैसे

Adarsh Kumar Tiwari

कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई करते-करते दिमाग हैंग सा हो गया था और उसके बाद राहत मिली...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!