KL Rahul Hundred Ranji Trophy QF: रणजी ट्रॉफी के चौथे क्वार्टर फाइनल का नतीजा आ चुका है और कर्नाटक ने मुंबई के खिलाफ एक बड़े टारगेट का पीछा करते हुए 4 विकेट से जीत दर्ज की। मुंबई ने 325 का लक्ष्य रखा था लेकिन उसका बचाव करने में सफल नहीं हो पाई और कर्नाटक ने अपने बल्लेबाजों के दम पर सेमीफाइनल में जगह बना ली।
मुंबई के खिलाफ कर्नाटक की जीत के हीरो स्टार भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) रहे, जिन्होंने मैच की चौथी और कर्नाटक की दूसरी पारी में बेहतरीन शतक बनाया और अपनी टीम की बड़े लक्ष्य को हासिल करने में मदद की। राहुल को पहली पारी में 28 रन बनाने और दूसरी पारी में शतकीय पारी के कारण प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
रणजी ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में केएल राहुल (KL Rahul) ने शतक जड़ दिखाई अपनी क्लास

आमतौर पर रेड बॉल गेम में मैच की आखिरी पारी में टारगेट का पीछा करना आसान काम नहीं होता है, खासतौर पर जब लक्ष्य 325 का हो। लेकिन कहते हैं कि जो मास्टर बल्लेबाज होता है वो अपनी क्लास से सभी परिस्थितियों में अच्छा करने का दमखम रखता है और कुछ ऐसा ही केएल राहुल (KL Rahul) ने किया। भारतीय टीम के टेस्ट और वनडे मुकाबलों से ब्रेक के बाद, राहुल ने घरेलू क्रिकेट का रूख किया और क्वार्टर फाइनल में कर्नाटक की जीत के हीरो बन गए।
केएल राहुल (KL Rahul) ने कर्नाटक की दूसरी पारी में 182 गेंदों का सामना करते हुए 130 रन बनाए, जिसमें 14 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। उनकी इस पारी की मदद से कर्नाटक को रन चेज में बिलकुल भी परेशानी नहीं हुई। राहुल ने मैच के तीसरे ही दिन अपना अर्धशतक पूरा कर लिया था और काफी सेट होकर बल्लेबाजी कर रहे थे। ऐसे में पूरी उम्मीद थी कि चौथे दिन वो तीन अंकों के स्कोर तक पहुंच जाएंगे और कुछ ऐसा ही देखने को मिला। राहुल ने अपने फर्स्ट क्लास करियर का 23वां शतक जमाया।
राहुल और स्मरण की पारियों से कर्नाटक की जोरदार जीत
मुंबई जैसी मजबूत टीम से पार पाने के लिए कर्नाटक को रणजी ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में अपना बेस्ट करने की जरूरत थी और वैसा ही हुआ। मैच में मुंबई ने अपनी पहली पारी में सिर्फ 120 रन बनाए, जवाब में कर्नाटक ने 173 रन बनाकर 53 रनों की बढ़त हासिल की। इसके बाद, अपनी दूसरी पारी में मुंबई ने 377 रन बनाए लेकिन बढ़त के कारण कर्नाटक को 325 का ही लक्ष्य मिला।
लक्ष्य का पीछा करते हुए कर्नाटक की शुरुआत खराब रही और तीसरे ही ओवर में ओपनर मयंक अग्रवाल 3 रन बनाकर आउट हो गए। देवदत्त पडीक्कल के साथ केएल राहुल (KL Rahul) ने स्कोर को 100 के करीब पहुंचाया लेकिन फिर पडीक्कल भी 39 रन बनाकर चलते बने। करुण नायर भी 13 रन बनाकर आउट हो गए, जिससे स्कोर 119/3 हो गया। यहां से राहुल को रविचंद्रन स्मरण का साथ मिला। इन दोनों ने चौथे विकेट के लिए 147 रनों की साझेदारी करते हुए कर्नाटक को लक्ष्य के करीब पहुंचा दिया।
इस दौरान केएल राहुल (KL Rahul) शतक बनाने में कामयाब रहे और फिर आउट हो गए। हालांकि, स्मरण आखिरी तक नाबाद रहे और 83 रनों की नाबाद पारी खेल अपनी टीम की जीत सुनिश्चित की। उनका साथ विद्याधर पाटिल ने भी दिया, जिन्होंने नाबाद 31 रन बनाए और सातवें विकेट के लिए 40 रनों की अविजित साझेदारी की।
FAQs
रणजी ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में कर्नाटक ने मुंबई को कितने अंतर से हराया?
मुंबई के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए केएल राहुल ने कितने रनों की पारी खेली?
यह भी पढ़ें: “उसे कोई नहीं निकाल सकता….,” विराट कोहली के सपोर्ट में आए BCCI सचिव देवाजीत सैकिया, गौतम गंभीर पर कसा तंज