KL Rahul: रणजी ट्रॉफी 2025-26 का फाइनल मैच कर्नाटक और जम्मू-कश्मीर के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में कर्नाटक की टीम काफी पीछे दिखाई दे रही है और इसका कारण है केएल राहुल समेत अन्य बल्लेबाजों का पूरी तरह से फ्लॉप होना। बीते मैच में कमाल का प्रदर्शन करके आ रहे केएल राहुल इस मैच में पूरी तरह से फुस्स नजर आए। तो आइए उनके और अन्य बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर एक नजर डाल लेते हैं।
फाइनल की पहली पारी में फ्लॉप हुए KL Rahul

बता दें कि कर्नाटक क्रिकेट टीम के खिलाफ जम्मू-कश्मीर ने पहले बैटिंग करते हुए कुल 584 रन बना दिए हैं, जिसके जवाब में कर्नाटक की टीम अपने पांच विकेट महज 162 के स्कोर पर ही गंवा चुकी है। इस टीम ने अपना पहला विकेट 27 के स्कोर पर राहुल के रूप में गंवाया। केएल राहुल इस दौरान 39 गेंद में महज 13 रन बनाकर पेवेलियन लौट गए, उन्होंने दो चौके जड़े। उनके अलावा भी टीम के अधिकतर बल्लेबाज कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए हैं।
अब तक ज्यादातर बल्लेबाज रहे हैं फ्लॉप
जम्मू-कश्मीर ने पहली पारी ने 584 रन बनाए हैं और उसी का पीछा कर रही कर्नाटक क्रिकेट टीम इस समय काफी मुश्किलों में नजर आ रही है। इस टीम ने अपना पहला विकेट 27 जबकि दूसरा, तीसरा और चौथा विकेट क्रमशः 56, 57 और 57 के स्कोर पर गंवा दिया। इस दौरान देवदत्त पडिक्कल 11 जबकि करुण नायर व स्मरण रविचंद्रन शून्य के स्कोर पर एक के बाद एक आउट होकर पवेलियन लौटते चले गए।
इस टीम के लिए मयंक अग्रवाल 100 से ज्यादा रन बना चुके हैं और अभी भी मैदान पर डटे हुए हैं। देखना होगा कि वो कितने रन बनाएंगे। खबर लिखे जाने के समय मयंक का साथ कृतिक कृष्ण दे रहे हैं। ऐसे में देखना होगा कि ये दोनों टीम को कहां तक ले जाएंगे। विरोधी टीम की बात करें तो उसके लिए औकिब नबी डार तीन विकेट, सुनील कुमार और युद्धवीर सिंह चरक एक-एक विकेट चटका चुके हैं।
Just like the ODI World Cup 2023, KL Rahul single-handedly won the Ranji final for Karnataka 🔥
-Some people fail under pressure, but KL Rahul always performs in pressure situations
Very proud to be a fan of KL Rahul❤️pic.twitter.com/nXS36ydqtx
— Harsh shekhawat (@wordofshekhawat) February 26, 2026
यह भी पढ़ें: BCCI ने भारतीय खिलाड़ियों को बांग्लादेश प्रीमियर लीग खेलने की दी इजाजत, रवाना होंगे अब ये बड़े नाम
बीते दो मैच में कुछ ऐसा रहा था राहुल का प्रदर्शन
33 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने मुंबई के खिलाफ हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में 28 और 130 रन की पारी खेली थी। वहीं उत्तराखंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में उनके बल्ले से 141 और नाबाद 86 रनों की पारी देखने को मिली थी। दोनों मैचों में उनकी बल्लेबाजी के बलबूते टीम जीत दर्ज करके आगे बढ़ी थी और उम्मीद थी कि वो आगे फाइनल में भी अच्छा करेंगे। लेकिन यहां वो पूरी तरह से फ्लॉप नजर आए।
FAQs
रणजी ट्रॉफी 2026 का फाइनल कहां देखें?
यह भी पढ़ें: इस खिलाड़ी का अब तक टीम इंडिया में चयन ना होने पर भड़के सुनील गावस्कर, कहा ‘इसे तुरंत मौका दो…’