Posted inक्रिकेट न्यूज़

जानें कौन हैं Pakistani Cricketer Junaid Khan, जिनका भरी जवानी में ही गर्मी के चलते हो गया निधन

Pakistani Cricketer Junaid Khan

Pakistani Cricketer Junaid Khan : क्रिकेट खेलना इतना आसान भी नहीं होता जितना दिकने में लगता है। कई खिलाड़ियों की जान भी इस खेल के दौरान गई है। खिलाड़ी एक लंबा समय मैदान में दौड़ते हुए बिताते हैं। दिमाग से लेकर शरीर की मेहनत सब इस खेल में लगती है।

वहीं क्रिकेट जगत से एक ऐसी खबर निकल कर सामने आई जिसने सभी को सदमे में डाल दिया। पाकिस्तानी मूल के एक खिलाड़ी ने मैदान पर ही अपनी जान गवा दी। इस खबर ने न सिर्फ सभी को हैरत किया बल्कि इस बात पर भी रौशनी डाली की क्रिकेट खेलना इतना आसान भी नहीं है। आइए आपको बताते हैं की आखिर पाकिस्तानी मूल का ये खिलाड़ी था कौन।

जाने कौन है Pakistani Cricketer Junaid Khan?

Pakistani Cricketer Junaid Khan

भीषण गर्मी के कारण जान गवाने वाले इस खिलाड़ी का नाम जुनैद जफर खान (Pakistani Cricketer Junaid Khan) था। जुनैद जफर मूल रूप से पाकिस्तानी थे लेकिन वो रहते ऑस्ट्रेलिया में थे। जुनैद जफर ने कभी नेशनल टीम के लिए मुकाबला नहीं खेला है। वो ऑस्ट्रेलिया में एक क्लब के लिए क्रिकेट खेलते थे। जुनैद जफर ओल्ड कॉनकॉर्डियंस क्रिकेट के लिए मुकाबला खेलते थे। जुनैद जफर की मौत बेहद खतरनाक हुई है। जुनैद जफर की मौत ने कई खिलाड़ियों को सदमें में डाल दिया है। जुनैद जफर की मौत पर उनके क्लब ने भी गहरा शोक व्यक्त किया है।

यह भी पढ़े: राजस्थान रॉयल्स के पूरे शेड्यूल-स्क्वॉड से लेकर इंजरी-रिप्लेसमेंट टिकट तक, IPL 2025 से पहले एक क्लिक में जानिए सभी जानकारी

कैसे हुई जुनैद जफर खान की मौत

बता दें पाकिस्तान के मूल निवासी जुनैद जफर रोजा (Pakistani Cricketer Junaid Khan) रख कर मुकाबला खेल रहे थे। शनिवार के दिन जुनैद जफर प्रिंस अल्फ्रेड ओल्ड कॉलेजियंस के खिलाफ मुकाबला खेल रहे थे। रेपोर्ट्स के मुताबिक जुनैद जफर लगभग 40 ओवर तक फील्डिंग और 7 ओवर तक बल्लेबाजी करने के बाद बेहोश हो गए थे। रेपोर्ट्स की माने तो उस वक्त वहाँ का तापमान 40 डिग्री था। बता दें दक्षिणी ऑस्ट्रेलिया में भीषण गर्मी होती है।

एडिलेड टर्फ क्रिकेट एसोसिएशन के रुल्स के मुताबिक 42 डिग्री का तापमान पहुँचने पर मैच को रद्द कर दिया जाता है। जुनैद जफर की मौत पर सभी क्रिकेट प्रेमियों ने शोक जताया। सभी ने अपने तरीके से 40 वर्ष के इस खिलाड़ी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

ये भी पढ़ें : IPL 2025 से ठीक पहले 34 वर्षीय दिग्गज ने किया संन्यास का ऐलान, अब इस टीम के लिए निभाएंगे डायरेक्टर की जिम्मेदारी

error: Content is protected !!