Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

बेस्ट फील्डर के सवाल पर कोहली का बड़ा खुलासा, इस खिलाड़ी को बताया नंबर-1

बेस्ट फील्डर के सवाल पर Kohli का बड़ा खुलासा, इस खिलाड़ी को बताया नंबर-1

Virat Kohli picks the best fielder: टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली को क्रिकेट खेलते हुए लगभग 20 साल होने वाले हैं। इस दौरान कोहली ने घरेलू क्रिकेट से लेकर इंटरनेशनल और आईपीएल में अपना जलवा बिखेरा है। विराट के नाम बल्लेबाजी में अनगिनत रिकॉर्ड हैं, जिन्हें तोड़ पाना आसान नहीं होगा। हालांकि, कोहली को सिर्फ एक अच्छा बल्लेबाज ही नहीं, बल्कि एक जबरदस्त फील्डर भी माना जाता है।

विराट कोहली (Virat Kohli) ने अपने करियर के दौरान कई मौकों पर अपनी फील्डिंग से सभी को हैरान किया है। हालांकि, अब दिग्गज बल्लेबाज ने खुद खुलासा किया है कि वो किसे बेस्ट फील्डर मानते हैं। हालांकि, उन्होंने डायरेक्ट किसी का नाम नहीं लिया, बल्कि उनसे दो खिलाड़ियों के बीच बेहतर फील्डर चुनने को कहा गया। इस तरह उनके सामने कई दिग्गजों के नाम आए।

विराट कोहली (Virat Kohli) ने युवराज सिंह को इन तीन दिग्गजों से बताया बेहतर

बेस्ट फील्डर के सवाल पर Kohli का बड़ा खुलासा, इस खिलाड़ी को बताया नंबर-1

26 फरवरी को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक खास वीडियो शेयर किया, जिसमें विराट कोहली से दो खिलाड़ियों के बीच बेहतर फील्डर चुनने को कहा गया। इस दौरान कई दिग्गजों के बीच कोहली (Kohli) को चॉइस दी गई लेकिन पहले तीन बार में युवराज सिंह का पलड़ा भारी रहा।

विराट कोहली से सबसे पहले सुरेश रैना और युवराज सिंह में से किसी एक को चुनने को कहा गया। वैसे तो ये दोनों ही खिलाड़ी अपने-अपने समय पर बेस्ट फील्डर थे लेकिन कोहली ने यहां युवराज को चुना। इसके बाद, युवराज और मोहम्मद कैफ को लेकर पूछा गया। यहां भी विराट ने युवी को ही चुना। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के एंड्रू सायमंड्स से भी युवराज को विराट ने बेहतर बताया।

दक्षिण अफ्रीकी दिग्गज को युवराज समेत इन खिलाड़ियों से फील्डिंग के मामले में कोहली ने बताया बेहतर

विराट कोहली (Virat Kohli) ने युवराज सिंह को सुरेश रैना, मोहम्मद कैफ और एंड्रू सायमंड्स से बेहतर फील्डर बताया लेकिन जब बात दक्षिण अफ्रीकी दिग्गज की आई तो भारतीय खिलाड़ी ने युवी को अपनी पसंद के रूप में नकार दिया। विराट ने युवी की तुलना में जोंटी रोड्स को चुना, जिन्हें क्रिकेट जगत में जबरदस्त फील्डिंग के लिए जाना जाता है। जोंटी के साथ कई दिग्गज खिलाड़ियों का नाम आया लेकिन विराट ने अपनी पसंद नहीं बदली।

जोंटी रोड्स के साथ सबसे पहले युवराज का नाम आया तो यहां विराट ने जोंटी को ही चुना। इसके बाद, विराट ने अपने करीबी दोस्त एबी डिविलियर्स को भी निराश किया और जोंटी को ही बेहतर फील्डर माना। कोहली (Kohli) ने ग्लेन फिलिप्स और रवींद्र जडेजा से भी तुलना के मामले में जोंटी को ही बेहतर बताया। वहीं, आखिरी में जब उन्हें खुद और जोंटी में से किसी एक को बेहतर फील्डर के रूप में चुनने की चॉइस दी गई तो उन्होंने जोंटी को ही चुना।

IPL 2026 में विराट कोहली आएंगे नजर

विराट कोहली फिलहाल मैदान से दूर चल रहे हैं। कोहली आखिरी बार न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में नजर आए थे, जो जनवरी में खेली गई थी। इसके बाद से कोहली (Kohli) ब्रेक पर हैं। हाल ही में वो अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ नजर आए थे और प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने भी पहुंचे थे। इसके बाद वो वापस लंदन चले गए। अब कोहली जल्द ही भारत आएंगे, क्योंकि आईपीएल 2026 में हिस्सा लेना है। इस बार आईपीएल की शुरुआत 26 मार्च से होने की उम्मीद है। कोहली इस बार भी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ हैं और इस बार टीम का लक्ष्य अपने ख़िताब की रक्षा का होगा।

FAQs

विराट कोहली ने आखिरी में किस बेस्ट फील्डर चुना?
जोंटी रोड्स

यह भी पढ़ें: अर्धशतक के बाद भी अभिषेक के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, IND vs ZIM मैच में बने 20 से ज्यादा हैरान कर देने वाले रिकार्ड्स

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!