BCCI: कहने को तो हम 21वीं शताब्दी में जी रहे हैं और हर कोई साइंस, टेक्नोलॉजी की बात करता है। लेकिन हकीकत कुछ और ही है। हाल ही में भारत के पूर्व खिलाड़ी ने कमेंट्री से संन्यास का ऐलान किया। लेकिन यह कोई मामूली संन्यास का ऐलान नहीं था। संन्यास का ऐलान करने के साथ ही उस खिलाड़ी ने बताया कि उसके साथ नस्लभेद किया गया और इस वजह से उसे संन्यास लेना पड़ रहा है।
इस खिलाड़ी के साथ हुआ अपना नस्लभेद

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी लक्ष्मण शिवरामकृष्णन (Laxman Sivaramakrishnan) जो कि 1983 से 1987 के बीच इंडियन क्रिकेट टीम के लिए खेलते नजर आए। उन्होंने 20 मार्च को बीसीसीआई की कमेंट्री से संन्यास का ऐलान किया और बताया कि उनके साथ नस्लभेद किया गया, जिसके चलते उन्होंने सन्यास का ऐलान किया।
यह भी पढ़ें: आयरलैंड के खिलाफ 26 और 28 को 2 टी20 खेलेगी टीम इंडिया, ईशान कप्तान! इन 15 खिलाड़ियों को मिलेगा सुनहरा मौका
ये है पूरा मामला
एक लंबे समय तक पैनल का हिस्सा रहने के बावजूद भी लक्ष्मण शिवरामकृष्णन को टॉस कवरेज और मैच के बाद प्रजेंटेशन को करने का कभी चांस नहीं दिया गया। लक्ष्मण शिवरामकृष्णन ने बताया कि 2 दशकों से ज्यादा पैनल का हिस्सा रहने के बावजूद टॉस कवरेज और मैच के बाद के प्रेजेंटेशन जैसी हम ऑन एयर जिम्मेदारियां के लिए उन्हें बार-बार नजरअंदाज किया गया। एक यूजर ने जब उनसे नस्लभेद होने का कहा तो उन्होंने सहमति भी जताई।
लक्ष्मण शिवरामकृष्णन ने कहा कि रवि शास्त्री जैसे सीनियर खिलाड़ियों के दौर में शामिल होने के बावजूद उन्हें इन सब चीजों से दूर रखा गया। उन्होंने बताया कि उनका जाना सिर्फ रिटायरमेंट का फैसला नहीं था बल्कि यह इस बात पर सवाल उठने की एक कोशिश थी की जिम्मेदारी कैसे सौंपी जाती हैं और प्रोडक्शन से जुड़े फैसले कैसे लिए जाते हैं।
साफ तौर पर उन्होंने यह बता दिया कि अगर आप गोरे हैं, तभी आपको ऑन एयर जाने का मौका मिलेगा वरना आप हमेशा कैमरे के पीछे ही रहे जाएंगे। इसके बाद जब लोगों ने इसमें बीसीसीआई और जय शाह को घसीटना चालू कर दिया तब उन्होंने कहा कि, “BCCI प्रशासन को इस मामले में मत घसीटिए। यह BCCI के एक कर्मचारी के साथ आमने-सामने की बात है। जय शाह और उनकी टीम का इस मुद्दे से कोई लेना-देना नहीं है। मैं अपनी ज़िंदगी की बागडोर अपने हाथों में ले रहा हूँ, और मुझे लगता है कि मुझे ऐसा करने का पूरा हक है।”
Former India cricketer Laxman Sivaramakrishnan has stepped down from his job as a commentator with the Board of Control for Cricket in India.
L Sivaramakrishnan said 🗣️
“I am retiring from commentary for BCCI,’ he said. “If I have not been used for tosses and presentations for… pic.twitter.com/Q6NEbOWmkC
— Cricket Central (@CricketCentrl) March 20, 2026
FAQs
लक्ष्मण शिवरामकृष्णन की उम्र क्या है?
यह भी पढ़ें: 2 यौन उत्पीड़न के केस.. अब कोहली और RCB ने बनाई दूरी? ट्रेनिंग सेशन से इस चैंपियन खिलाड़ी को निकाला बाहर