Posted inक्रिकेट न्यूज़

‘ले बना ले 300..’, SRH के खिलाफ मिचेल स्टार्क ने झटके 5 विकेट, तो फैंस ने मीम्स बनाकर लिए मजे

'Let's make 300..', Mitchell Starc took 5 wickets against SRH, then fans had fun by making memes

Mitchell Starc: आईपीएल 2025 में आज 30 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) और सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। यह मुकाबला विशाखापट्टनम के मैदान पर हो रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के स्टार गेंदबाज मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc), जोकि दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेल रहे हैं उन्होंने अपने टी20 करियर का पहला 5 विकेट हॉल हासिल कर लिया है।

उन्होंने 5 विकेट लेकर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम की कमर तोड़ दी है। उनके दमदार प्रदर्शन को देख फैंस सोशल मीडिया पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। तो आइए फैंस के रिएक्शंस पर एक नजर डालते हैं।

Mitchell Starc ने चटकाए पांच विकेट

mitchell starc ipl 2025

दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले जा रहे मुकाबले में हैदराबाद की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 10 विकेट के नुकसान पर 163 रन बनाए हैं। इस दौरान मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) ने पांच बल्लेबाजों को पवेलियन पहुंचाया है। स्टार्क ने 35 रन देकर 5 सफलता हासिल की हैं। उन्होंने ट्रेविस हेड, ईशान किशन, नीतीश कुमार रेड्डी, वियान मडलर और हर्शल पटेल को पवेलियन का रास्ता दिखाया है।

फैंस ले रहे हैं मजे

हैदराबाद की टीम हर मैच में 300 रन बनाने के लिए खेलती है और अब जब मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) के खतरनाक गेंदबाजी के आगे उनकी टीम काफी जल्दी ऑल आउट हो गई तो एक फैन ने लिखा लो बना लो 300 रन। वहीं एक फैन ने लिखा कि स्टार्क ट्रेविस हेड को अपनी जेब में रखते हैं। इसके अलावा भी फैंस ने तरह-तरह के रिएक्शन दिए।

यह भी पढ़ें: धोनी का तो नहीं IPL 2025 के बाद इन 2 खिलाड़ियों का संन्यास हैं कंफर्म, अभी से खोज लिया दूसरा काम

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!