भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) इस समय टीम इंडिया के साथ श्रीलंका के दौरे पर हैं और इस दौरे पर वो ओडीआई सीरीज में भारतीय टीम का नेतृत्व करते हुए दिखाई देंगे। रोहित शर्मा करीब 8 महीनों के बड़े अंतर के बाद ओडीआई क्रिकेट में भारतीय टीम के लिए वापसी करने जा रहे हैं।
रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के साथ ही टीम इंडिया के बेहतरीन बल्लेबाज विराट कोहली भी 8 महीनों के अंतराल के बाद ओडीआई क्रिकेट में वापसी करते हुए दिखाई देंगे। लेकिन इस सीरीज के शुरू होने के पहले ही एक ऐसी खबर सुनने को मिल रही है जिसे सुनकर भारतीय समर्थक मायूस हो गए हैं।
Rohit Sharma छोड़ने जा रहे हैं देश

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के बारे में यह खबर पिछले कुछ सालों से सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही है कि, ये अब जल्द से जल्द भारत छोड़ने का विचार कर रहे हैं। इस खबर को सुनने के बाद सभी समर्थक भी बेहद ही मायूस हो गए हैं। दरअसल बात यह है कि, सोशल मीडिया पर यह कहा जा रहा है कि, टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद अपने परिवार के साथ अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में बसते हुए दिखाई दे सकते हैं। इस खबर के बाद से रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के समर्थक मायूस दिखाई दे रहे हैं।
View this post on Instagram
Virat Kohli का परिवार पहले से ही है शिफ्ट
ऐसा नहीं है है कि, सिर्फ रोहित शर्मा (Rohit Sharma) अपने परिवार के साथ बाहर रहने की सोच रहे हैं। इनके पहले ही टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली और उनका परिवार लंदन में शिफ्ट हो चुका है। आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि, अनुष्का शर्मा अब फिल्मों में अधिक सक्रिय काम नहीं कर रही हैं इसी वजह से उन्होंने अब बाहर रहने का फैसला किया है। इसी वजह से विराट कोहली (Virat Kohli) को जब भी मौका मिलता है तो ये अपने परिवार से मिलने पहुँच जाते हैं।
इस वजह से देश छोड़ रहे हैं क्रिकेटर
एक क्रिकेटर की लाइफ बहुत व्यस्त होती है और इसी वजह से वो कई महीनों तक अपने परिवार में समय नहीं दे पाता है। इसी वजह से कहा जा रहा है कि, सभी खिलाड़ी अपने परिवार के साथ समय व्यतीत करने के लिए शांत जगहों का चुनाव करते हैं। इसके साथ ही यह भी तर्क दिया जाता है कि, विदेशों में ज्यादा सुविधाएं हैं इसी वजह से खिलाड़ी वहाँ रहना पसंद करते हैं।
इसे भी पढ़ें – 2 विकेटकीपर, 3 ओपनर, तो बुढ़ापे में बुमराह के जोड़ीदार की वापसी, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए 17 सदस्यीय टीम इंडिया का ऐलान!