Virat Kohli 53 ODI Hundreds List Venue Wise: टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली एक बार फिर अपने पुराने फॉर्म में नजर आए हैं और शतक पर शतक लगा रहे हैं। वर्ल्ड कप 2027 में विराट की जगह पर सवाल खड़े हो रहे थे लेकिन अब उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में लगातार दो शतक लगाकर आलोचकों का मुंह बंद कर दिया है।
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विराट कोहली (Virat Kohli) ने पहले रांची में शानदार शतकीय पारी खेल और फिर बीते दिन रायपुर में खेले गए मैच में जबरदस्त शतक जड़ा। इस तरह कोहली के नाम वनडे में अब 53 शतक हो गए हैं।
रायपुर में Virat Kohli अपने पुराने रंग में आए नजर

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3 दिसंबर को खेले गए वनडे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने शुरुआत में ही रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल के विकेट गंवा दिए। पावरप्ले में दो विकेट गिरने से टीम इंडिया पर प्रेशर था लेकिन पिछले मैच के शतकवीर विराट कोहली (Virat Kohli) ने एक छोर से मोर्चा संभाला और दूसरे छोर से रुतुराज गायकवाड़ ने अपनी क्लास दिखाई।
रुतुराज गायकवाड़ अपना पहला वनडे शतक बनाने के बाद आउट हो गए, इसके बाद फैंस को विराट कोहली (Virat Kohli) का जलवा देखने को मिला। रांची में फैंस को खुश करने के बाद, कोहली ने रायपुर में भी अपना जलवा दिखाया और शतक जड़ दिया। विराट ने शतक के लिए 90 गेंदों का सहारा और फिर 93 गेंदों में 102 रन बनाकर आउट हुए।
विराट कोहली के 53 शतकों का वेन्यू के आधार पर वर्गीकरण
साल 2008 में वनडे करियर की शुरुआत करने वाले विराट कोहली (Virat Kohli) ने अपना पहला शतक 2009 में ईडन गार्डन्स के मैदान पर बनाया था। इसके बाद से कोहली का अलग-अलग मैदान पर जलवा देखने को मिला और अब तक उन्होंने अपने 53 शतकों के सफर में 34 वेन्यू का इस्तेमाल किया है। इस दौरान कोहली को कोलंबो और मीरपुर का मैदान काफी ज्यादा रास आया है, क्योंकि इन दोनों वेन्यू पर उन्होंने 4-4 वनडे शतक लगाए हैं।
इसके अलावा भी विराट कोहली (Virat Kohli) ने कई अन्य मैदानों पर शतकीय पारियां खेली हैं। हम आपको इस लेख में विराट के 53 वनडे शतकों के 34 वेन्यू बताने जा रहे हैं। जानिए किस वेन्यू पर कोहली के कितने शतक आए हैं।
वेन्यू के आधार पर विराट कोहली (Virat Kohli) के 53 वनडे शतकों की जानकारी
| शतक संख्या | वेन्यू | देश | शतकों की संख्या |
|---|---|---|---|
| 1 | आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो | श्रीलंका | 4 |
| 2 | शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम, मीरपुर | बांग्लादेश | 4 |
| 3 | एसीए-वीडीसीए स्टेडियम, विशाखापट्ट्नम | भारत | 3 |
| 4 | जेएससीए स्टेडियम, रांची | भारत | 3 |
| 5 | महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, पुणे | भारत | 3 |
| 6 | क्वींस पार्क ओवल, पोर्ट ऑफ स्पेन | वेस्टइंडीज | 3 |
| 7 | एडिलेड ओवल | ऑस्ट्रेलिया | 2 |
| 8 | बारसापारा स्टेडियम, गुवाहाटी | भारत | 2 |
| 9 | ईडन गार्डन्स, कोलकाता | भारत | 2 |
| 10 | विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, नागपुर | भारत | 2 |
| 11 | वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई | भारत | 2 |
| 12 | अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली | भारत | 1 |
| 13 | बेलेरिव ओवल, होबार्ट | ऑस्ट्रेलिया | 1 |
| 14 | चट्टोग्राम स्टेडियम | बांग्लादेश | 1 |
| 15 | दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम | यूएई | 1 |
| 16 | ग्रीन पार्क, कानपुर | भारत | 1 |
| 17 | ग्रीनफील्ड स्टेडियम, तिरुवनंतपुरम | भारत | 1 |
| 18 | हरारे स्पोर्ट्स क्लब | ज़िम्बाब्वे | 1 |
| 19 | एचपीसीए स्टेडियम, धर्मशाला | भारत | 1 |
| 20 | पीसीए स्टेडियम, मोहाली | भारत | 1 |
| 21 | किंग्समीड, डरबन | दक्षिण अफ्रीका | 1 |
| 22 | चेपॉक, चेन्नई | भारत | 1 |
| 23 | हंबनटोटा स्टेडियम | श्रीलंका | 1 |
| 24 | मनुका ओवल, कैनबरा | ऑस्ट्रेलिया | 1 |
| 25 | मैक्लीन पार्क, नेपियर | न्यूज़ीलैंड | 1 |
| 26 | मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) | ऑस्ट्रेलिया | 1 |
| 27 | नेहरू स्टेडियम, गुवाहाटी | भारत | 1 |
| 28 | न्यूलैंड्स, केप टाउन | दक्षिण अफ्रीका | 1 |
| 29 | सबीना पार्क, जमैका | वेस्टइंडीज | 1 |
| 30 | सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर | भारत | 1 |
| 31 | फतुल्लाह स्टेडियम | बांग्लादेश | 1 |
| 32 | शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम, रायपुर | भारत | 1 |
| 33 | सोफिया गार्डन्स, कार्डिफ़ | इंग्लैंड | 1 |
| 34 | सुपरस्पोर्ट पार्क, सेन्ट्यूरियन | दक्षिण अफ्रीका | 1 |
FAQs
विराट कोहली ने अपना पहला वनडे शतक किस मैदान पर लगाया था?
विराट कोहली ने 53 वनडे शतक के लिए कितने वेन्यू का सहारा लिया है?
यह भी पढ़ें: 6,6,6,6,6…. ILT20 लीग में लियाम लिविंगस्टोन ने एक ओवर में जड़ डाले कुल 33 रन, ऑक्शन में मिल सकती अब बड़ी रकम