Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

LSG ने केएल राहुल को किया रिलीज, सारे रिश्तें-नाते किये खत्म, अब ये दिग्गज बना लखनऊ टीम का नया कप्तान

KL Rahul
KL Rahul

भारतीय खिलाड़ी केएल राहुल (KL Rahul) अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के साथ साथ आईपीएल में भी बुरी तारह से फ्लॉप साबित हो रहे हैं। केएल राहुल की इस खराब फॉर्म को देखने के बाद सभी समर्थक बेहद ही मायूस हो गए हैं और वो यह चाह जा रहे हैं कि, इनका प्रदर्शन जल्द से जल्द बेहतर हो।

आईपीएल में केएल राहुल (KL Rahul) लखनऊ सुपर जाइंट्स की कप्तानी करते हुए दिखाई देते हैं और पिछले 3 सालों से ये टीम की कप्तानी कर रहे हैं। इसके पहले इन्होंने पंजाब किंग्स की भी कप्तानी की है। बतौर कप्तान केएल राहुल बुरी तरह से फेल हुए हैं इसी वजह से अब इन्हें बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है।

KL Rahul नहीं होंगे LSG के कप्तान

KL Rahul

भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) के बारे में यह खबर वायरल हो रही है कि, अब ये जल्द से जल्द LSG की कप्तानी छोड़ने वाले हैं। इसके साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि, केएल राहुल टीम के साथ बतौर खिलाड़ी भी नहीं जुडने वाले हैं और मैनेजमेंट के द्वारा इन्हें जल्द ही बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। कहा जा रहा है कि, टीम मैनेजमेंट इनके प्रदर्शन से खुश नहीं है इसी वजह से इन्हें टीम से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।

मैनेजमेंट के साथ हुआ था विवाद

IPL 2024 में केएल राहुल और लखनऊ मैनेजमेंट के दरमियान कई मर्तबा हीट मूमेंट देखा गया। एक बार तो टीम के मालिकों ने मिलकर केएल राहुल को बीच मैदान में ही फटकार लगाई थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर केएल राहुल के लिए समर्थन भी देखा गया था। कहा जा रहा था कि, भले ही इनका प्रदर्शन आशा के अनुरूप न रहा हो। लेकिन किसी भी खिलाड़ी के साथ मैनेजमेंट को ऐसा व्यवहार नहीं करना चाहिए।

रोहित शर्मा हो सकते हैं KL Rahul की जगह कप्तान

जब से यह सुनने में आया है कि, केएल राहुल (KL Rahul) आगामी सत्र से पहले LSG का दामन छोड़ते हुए दिखाई दे सकते हैं। इसके साथ ही यह भी खबर आ रही है कि, लखनऊ की मैनेजमेंट रोहित शर्मा को अपने साथ जोड़ने के बारे में विचार कर सकती है। कहा जा रहा है कि, अगर रोहित शर्मा लखनऊ की टीम में शामिल हुए तो फिर टीम की कमान भी इन्हीं के हाथों में दिखाई दे सकती है।

इसे भी पढ़ें – टी20 में दोहरा शतक, तो ODI में तिहरा शतक और टेस्ट में 400 बनाने का दम रखता हैं ये भारतीय खिलाड़ी, लेकिन गंभीर ने टीम में लेने से किया मना

Adarsh Kumar Tiwari

कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई करते-करते दिमाग हैंग सा हो गया था और उसके बाद राहत मिली...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!