Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

PSL को बड़ा झटका, नहीं खेलने जाएंगे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी, ये बात बनी बड़ी वजह

Major Blow to the PSL: Australian Players Will Not Participate—This Factor Emerges as the Primary Reason.

PSL: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 की शुरुआत 26 मार्च से होने जा रही है और इस बार के टूर्नामेंट के लिए हर कोई काफी ज्यादा एक्साइटेड है, क्योंकि इसमें दो नई टीमें आई हैं और कई नए खिलाड़ी भी शामिल हुए हैं। पाक फैंस के बीच इस सीजन के लिए काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।

हालांकि बीते कुछ दिनों के अंदर-अंदर कई खिलाड़ी टूर्नामेंट को छोड़ते नजर आ रहे हैं। रिसेंटली ब्लेस्सींग मुजरबानी और गुडाकेश मोती ने पीएसएल में नहीं खेलने का फैसला किया और अब खबरें है कि कोई भी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में खेलते नजर नहीं आएगा। तो आइए जान लेते हैं क्या है इसका कारण।

कोई भी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी नहीं बनेगा PSL का हिस्सा

No Australian player will be part of the PSL.
No Australian player will be part of the PSL.

जानकारी के अनुसार ऑस्ट्रेलिया के सभी खिलाड़ी PSL में शामिल नहीं होंगे, क्योंकि पाकिस्तान द्वारा अफगानिस्तान पर किए गए एयर स्ट्राइक में कई मासूमों की जान गई और मामला आगे गंभीर होने की उम्मीद है।

NDTV में छपी खबर के अनुसार, पाकिस्तान के हवाई हमलों में अफगानिस्तान के काबुल में 400 लोगों की मौत के बाद पाकिस्तान सुपर लीग के होने पर खतरा मंडरा रहा है। ईरान-इजराइल-अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध के कारण यात्रा में आई बाधाओं ने पीएसएल की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। जानकारी के अनुसार अब शायद स्टीव स्मिथ, डेविड वार्नर, मार्नस लाबुशेन और ग्लेन मैक्सवेल जैसे कई ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी 2026 पीएसएल में खेलते नहीं दिखेंगे।

ऑस्ट्रेलियाई प्रकाशन कोड स्पोर्ट्स की रिपोर्ट की मानें तो ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने खिलाड़ियों को पाकिस्तान यात्रा की अनुमति तो दे दी है। मगर उन्हें पेशावर से दूर रहने की सलाह दी गई है। जानकारी के अनुसार शहर में पीएसएल (PSL) का एक मैच होना है, लेकिन पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच चल रहे संघर्ष के कारण ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने इसे “यात्रा प्रतिबंधित क्षेत्र” घोषित कर दिया है।

यह भी पढ़ें: Michael Vaughan ने चुने IPL के बेस्ट कप्तान, बल्लेबाज और गेंदबाज, चौंकाने वाले नाम आए सामने

निजी उड़ानों से निकाले जाने का दिया जा रहा है आश्वाशन

रिपोर्ट्स की मानें तो पाकिस्तानी खिलाड़ियों द्वारा प्लेयर्स को किसी मुसीबत की सिचुएशन में प्राइवेट जेट्स से वापस घर भेजने का आश्वासन दिया है।

हालांकि इन सभी आश्वासन के बाद भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी पीएसएल (PSL) खेलने पहुंचेंगे या नहीं यह काफी बड़ा सवाल रहने वाला है, क्योंकि हाल ही में ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन ने अपना नाम वापस ले लिया है और काफी आसार हैं कि ऐसे ही अन्य खिलाड़ी भी नाम वापस ले सकते हैं, क्योंकि पाकिस्तान और पाकिस्तान की सिक्योरिटी पर किसी को कुछ खास भरोसा नहीं होता है। वैसे भी ये वही पाकिस्तान है, जहां पर कई बार खिलाड़ियों पर हमले हो चुके हैं।

FAQs

PSL 2026 की शुरुआत कब होगी?

26 मार्च

यह भी पढ़ें: ‘इतिहास की सबसे बड़ी नो-बॉल’! पाकिस्तानी गेंदबाज की हरकत पर मचा बवाल, फिक्सिंग का जीता-जागता VIDEO वायरल

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!