Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

आईपीएल 2026 के बीच क्रिकेट के बड़े सितारे का निधन, 2007-2011 वर्ल्ड कप जीत में निभाया अहम रोल

Major Cricket Star Passes Away Amidst IPL 2026; Played a Pivotal Role in the 2007 and 2011 World Cup Victories.

आईपीएल 2026 (IPL 2026) में सभी टीमों द्वारा काफी बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। खिलाड़ी इस सीजन कमाल कर रहे हैं और फैंस का भरपूर मनोरंजन हो रहा है। लेकिन इसी बीच भी एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने हर किसी को अंदर से तोड़ दिया है। भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे अहम व्यक्तियों में से एक रहे संतोष सूरी का हार्ट अटैक की वजह से निधन हो गया है।

Santosh Suri का हुआ हार्ट अटैक से निधन

Santosh Suri passes away due to a heart attack amidst IPL 2026.
Santosh Suri passes away due to a heart attack amidst IPL 2026.

बता दें कि संतोष सूरी कोई बड़े क्रिकेटर नहीं है, जिन्होंने डायरेक्ट तरीके से इंडिया की जीत में रोल अदा किया हो। लेकिन वो उत्तर प्रदेश के एक वरिष्ठ खेल पत्रकार रहे, जिन्होंने काफी लंबे समय से खेल को सपोर्ट किया। उत्तर प्रदेश में उन्होंने क्रिकेट को ग्रो करने में एक अहम रोल अदा किया। यूपी के उभरते क्रिकेटरों को देश दुनिया के सामने लाने में उन्होंने अहम रोल निभाया। और आज यूपी के कई क्रिकेटर इंडियन टीम में शामिल हैं।

उत्तर प्रदेश टीम के खिलाड़ी भारत के 2007 और 2011 वर्ल्ड कप विनिंग टीम का भी हिस्सा रहे थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार संतोष सूरी का निधन शनिवार को 68 साल की उम्र में हुआ।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार देर रात 3:00 बजे उन्हें सीने में दर्द हुआ और जब डॉक्टर राम मनोहर लोहिया अस्पताल में उन्हें लेकर जाया गया तब तक वह सभी को छोड़ कर जा चुके थे। उनका अंतिम संस्कार बैकुंठ धाम में कर दिया गया है। उनके निधन की खबर सुन खेल जगत से जुड़ी कई हस्तियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

यह भी पढ़ें: शनिवार डबल हेडर ने किया IPL 2026 Points Table को उल्ट-पुलट, RR-DC ने किया टॉप, MI और GT के लिए शुरू हुई परेशानी

आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन भी रखा

मालूम हो कि वो 1984 में टाइम्स आफ इंडिया के लखनऊ संस्करण से जुड़े थे। हालांकि 2016 में रिटायरमेंट के बाद वह मिड डे के साथ जुड़कर लगातार क्रिकेट की रिपोर्टिंग कर रहे थे। उनके निधन ने हर किसी को अंदर से झंकझोर दिया। उनके निधन पर क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ लखनऊ से जुड़े पदाधिकारी ने स्पोर्ट्स गैलेक्सी में उनकी आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन भी रखा।

कई क्रिकेटर्स ने व्यक्त की संवेदना

संतोष सूरी के निधन पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज सुरेश रैना, मोहम्मद कैफ समेत कई पत्रकारों ने संवेदना जताई। और इस मुश्किल घड़ी ने परिवार को होंसला देने का काम किया।

FAQs

संतोष सूरी का निधन कब हुआ?
शनिवार, 4 अप्रैल, 2026

यह भी पढ़ें: शुभमन गिल की चोट पर बड़ा अपडेट, जानें कब फिर मैदान में उतरेंगे GT कप्तान

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!