Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

रोहित शर्मा पर भी भड़के मनोज तिवारी, इस खिलाड़ी को बेइज्जत करने का लगाया आरोप

Manoj Tiwari

Manoj Tiwari: भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया में मिली करारी हार के बाद से बहुत सी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। 3-1 की शिकस्त के बाद से टीम में दरार की खबरें आ रही थी। ड्रसिंग रूम में कोच और खिलाड़ियों के बीच कुछ अनबन की खबरें आई थी।

लेकिन इसी बीच भारत के पूर्व खिलाड़ी मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) भारतीय टीम कोच पर निशाना साधा है उन्होंने गंभीर अपने एक इंटरव्यू में ठोंगी कहा है। इसके साथ अब मनोज ने टीम के कप्तान रोहित शर्मा पर भी निशाना साधा है। मनोज का मानना है कि रोहित ने टीम के खिलाड़ी का अपमान किया है।

गंभीर के अब Manoj Tiwari  ने रोहित पर साधा निशाना

Manoj Tiwari

बता दें पूर्व भारतीय खिलाड़ी मनोज तिवारी ने एक अपने एक इंटरव्यू में कहा कि, “रविचंद्रन अश्विन की ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बेज्जती हुई है। अश्विन की मौजूदगी के बावजूद टीम में उन्हें छोड़कर नए खिलाड़ियों को मौका दिया गया। अश्विन को नजरअंदाज कर मैनेजमेंट ने नीतिश कुमार रेड्डी और वाशिंगटन सुंदर को प्लेइंग में मौका दिया। जिस कारण उन्हें संन्यास का फैसला किया।”

बातों-बातों मनोज ने कप्तान रोहित शर्मा पर निशाना साधा है क्योंकि उस समय टीम के कप्तान रोहित शर्मा थे, अगर वह चाहते तो अश्विन को मौका दे सकते थे।

Manoj Tiwari ने गंभीर को बताया पाखंडी

बता दें मनोज तिवारी ने अपने एक इंटरव्यू में कोच गौतम गंभीर को ढ़ोंगी और पाखंडी कहा है। उन्होंने कहा कि, “गंभीर ने एक बार कहा था कि भारत में विदेशी मूल के कोच नहीं होने चाहिए। विदेशी कोच में भावनाएं नहीं होती, वह केवल यहां आते हैं मजे करते हैं पैसा कमाते हैं और चले जाते हैं।

लेकिन अब जब उनके पास अपने लिए कोचिंग स्टाफ चुनने का समय था तब उन्होंने रयान टेन डोशेट और मोर्ने मोर्कल का नाम क्यों दिया। बीसीसीआई ने उनकी सारी शर्ते मानी उसके बाद भी वह प्रभावित नतीजा नहीं दे पा रहे हैं। इस कारण ही मैं उन्हें पाखंडी कहता हूं।”

यह भी पढ़ें: IPL 2025 से पहले ही RCB के दिग्गज खिलाड़ी ने किया संन्यास का ऐलान, बोला ‘मेरे 20 साल का सफर हुआ खत्म…’

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!