IND vs NZ: टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के दरमियान टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 24 नवंबर से पुणे के मैदान में खेला जा रहा है और इस मैदान में टीम इंडियाा का प्रदर्शन बेहद ही निराशा जनक रहा है। न्यूजीलैंड के द्वारा पहली पारी में बनाए गए 259 रनों के जवाब में टीम इंडिया ने बल्लेबाजी के दरमियान कुल 156 रन बनाए। 103 रनों की बढ़त लेकर कीवी टीम ने अब भारतीय टीम के ऊपर 301 रनों की लीड कर दी है और अभी भी टीम के 5 विकेट शेष बचे हैं।
IND vs NZ टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले के दूसरे दिन भारतीय टीम ने कई शर्मनाक रिकॉर्ड्स अपने नाम किए हैं और इसी वजह से अब भारतीय टीम को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है।
IND vs NZ टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले के दूसरे दिन बने कुल 11 शर्मनाक रिकॉर्ड

1. रोहित बनाम साउथी टेस्ट में
8 पारी
126 गेंद
51 रन
4 आउट
औसत 12.75
2. 23 साल की उम्र से पहले एक कैलेंडर वर्ष में 1000+ टेस्ट रन
1193 गारफील्ड सोबर्स (1958)
1198 ग्रीम स्मिथ (2003)
1008 एबी डिविलियर्स (2005)
1013 एलिस्टियर कुक (2006)
1001* यशस्वी जायसवाल (2024)
3. 2021 से एशिया में विराट कोहली का स्पिन के खिलाफ प्रदर्शन
26 पारी
606 रन
21 आउट
औसत 28.85
एसआर 49.67
4. विराट कोहली अब टेस्ट क्रिकेट में 10 बार लेफ्ट-आर्म ऑर्थोडॉक्स स्पिनर को अपना विकेट दे चुके हैं।
5. टेस्ट में पहली बार न्यूजीलैंड के लिए 5 विकेट-हॉल लेने से पहले सबसे ज्यादा विकेट
63 जॉन रीड
61 रिचर्ड कॉलिंग
54 मिशेल सेंटनर *
51 बेवन कॉन्गडन
50 टोनी मैकगिब्बन
6. टेस्ट में भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड के गेंदबाजों का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
10/119 एजाज पटेल वानखेड़े 2021
7/23 रिचर्ड हैडली वेलिंगटन 1976
7/53 मिशेल सेंटनर पुणे 2024 *
7/64 टिम साउथी बेंगलुरु 2012
7/65 साइमन डॉल वेलिंगटन 1998
7. बेंगलुरु में 356 रन की बढ़त और पुणे में 103 रन की बढ़त न्यूजीलैंड को देकर भारतीय टीम ने दूसरी बार यह शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम किया है। आखिरी बार भारत ने घरेलू टेस्ट सीरीज में लगातार 100+ रन की बढ़त 2001 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गंवाई थी – वानखेड़े में 173 और ईडन गार्डन्स में 274 रन।
8. इस मैच की शुरुआती 2 पारियों में 19 विकेट स्पिनर्स ने लिए हैं। जो भारत में टेस्ट की पहली दो पारियों में संयुक्त रूप से दूसरा सबसे अधिक विकेट है।
20 भारत बनाम इंग्लैंड कानपुर 1952
19 भारत बनाम न्यूजीलैंड नागपुर 1969 (भारत में न्यूजीलैंड की पहली टेस्ट जीत)
19 भारत बनाम न्यूजीलैंड पुणे 2024
9. न्यूजीलैंड द्वारा भारत में टेस्ट की तीसरी पारी में 300+ की बढ़त लेने वहा यह दूसरा मैच है। इससे पहले 2010 में हैदराबाद में न्यूजीलैंड ने भारत को चौथी पारी में 327 रनों का लक्ष्य दिया था।
10. भारतीय सरजमीं पर इन टेस्ट मैचों में भारतीय स्पिनर्स ने लिए हैं एक पारी में 10 विकेट
भारत बनाम न्यूजीलैंड पुणे 2024
भारत बनाम इंग्लैंड धर्मशाला 2024
भारत बनाम इंग्लैंड चेन्नई 1973
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया चेन्नई 1964
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया कोलकाता 1956
इंग्लैंड बनाम भारत कानपुर 1952
11. साल 2012 में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम ने चौथी पारी में 200+ से अधिक का टोटल चेज किया था। इसके बाद भारतीय टीम ने सिर्फ गाबा के मैदान में 328 रनों के लक्ष्य को भेदने में सफलता हासिल की थी।