Mayank Yadav
Mayank Yadav

टीम इंडिया (Team India) के युवा तेज गेंदबाज मयंक यादव (Mayank Yadav) ने बांग्लादेश के खिलाफ अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत कर ली है। अपनी तेज गति और सटीक लाइन लेंथ से इन्होंने सभी को प्रभावित किया है। मयंक यादव (Mayank Yadav) की गेंदबाजी को देखने के बाद क्रिकेट एक्सपोर्ट्स को मानना है कि, ये लंबे समय तक भारतीय क्रिकेट टीम के लिए खेलते हुए दिखाई देंगे।

इसके साथ ही मयंक यादव (Mayank Yadav) ने अब आईपीएल 2025 के पहले कयासों के बाजार को गर्म कर दिया है। दरअसल बात यह है कि मयंक यादव अब एक कैप्ड प्लेयर हो गए हैं ऐसे में इन्हें फ्रेंचाइजी के द्वारा अनकैप्ड खिलाड़ी के तौर पर रिटेन नहीं किया जाएगा। अब इनको रिटेन करने के लिए मैनेजमेंट के द्वारा मोटा पैसा बहाना पड़ सकता है।

Advertisment
Advertisment

Mayank Yadav को रिटेन कर सकती है फ्रेंचाइजी

Mayank Yadav

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मयंक यादव (Mayank Yadav) के बारे में खबर आ रही है कि, उनके पीछे आईपीएल नीलामी में कई टीम में पैसा बहा सकती हैं। इसी वजह से कहा जा रहा है कि, ये आईपीएल 2025 की नीलामी के सबसे महंगे खिलाड़ियों में से एक हो सकते हैं। लेकिन ये इस समय लखनऊ की स्क्वाड का हिस्सा हैं और ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि, लखनऊ इन्हें रिलीज करती है की नहीं। हालांकि कई क्रिकेट एक्सपर्ट्स के द्वारा कहा जा रहा है कि, मयंक यादव को लखनऊ की टीम किसी भी कीमत में अपने स्क्वाड से रिलीज नहीं करेगी।

तीसरे कैप्ड खिलाड़ी के तौर पर किया जा सकता है रिटेन

मयंक यादव (Mayank Yadav) के बारे में यह कहा जा रहा है कि, लखनऊ सुपर जाइन्टस की मैनेजमेंट के द्वारा इन्हें आईपीएल 2025 की नीलामी से पहले रिलीज नहीं किया जाएगा और नीलामी से पहले ही इन्हें 11 करोड़ की कीमत में तीसरे के खिलाड़ी के रूप में रिटर्न कर लिया जाएगा। मयंक यादव को फ्रेंचाइजी के द्वारा केएल राहुल और निकोलस पूरन के बाद तीसरे खिलाड़ी के रूप में रिटेन करते हुए देखा जा सकता है।

बेहद ही शानदार था Mayank Yadav का प्रदर्शन

आईपीएल 2024 में लखनऊ के लिए मयंक यादव (Mayank Yadav) ने अपनी गेंदबाजी से बेहतरीन खेल दिखाया था। मयंक यादव इस सीजन में केवल चार ही मैच खेल पाए थे और इसमें से इन्होंने 7 विकेट अपने नाम किए थे। आईपीएल 2024 में ये इंजरी का शिकार हो गए और इसी वजह से अधिकतर मैचों में इन्हें बेंच पर बैठना पड़ा था।

Advertisment
Advertisment

इसे भी पढ़ें – दिनेश कार्तिक ने टीम इंडिया को दिया बड़ा धोखा, अचानक पाकिस्तान खिलाड़ियों की टीम में हो गए शामिल

Adarsh Kumar Tiwari

तथाकथित क्रिकेट एक्सपर्ट...