Meet the 3 most expensive players of IPL 2025 auction, 50 crores will be sacrificed on number 2

IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025) में इस साल सभी टीमों को अपने कई सारे खिलाड़ियों को रिलीज करना होगा। इस साल आईपीएल 2025 (IPL 2025) के टूर्नामेंट से पहले मेगा ऑक्शन (Mega Auction) का आयोजन किया जाना है और इस दौरान कई सारे टीमें कई सारे खिलाड़ियों को अपने टीम से जोड़ने के लिए बड़ी बोली लगा सकती हैं। ऐसे में कई सारे खिलाड़ियों की बोली करोड़ों में जा सकती है।

IPL 2025 में इन तीन खिलाड़ियों पर लग सकती है करोड़ों की बोली

Rohit Sharma
Rohit Sharma

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के मेगा ऑक्शन में तीन खिलाड़ी ऐसे हैं, जिन पर करोड़ो की बोली लग सकती है। इस लिस्ट में टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज और कप्तान रोहित शर्मा का नाम शामिल हैं। रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस को पांच आईपीएल ट्रॉफी दिलाई है। ऐसे में टीमें उनके कप्तानी के रिकॉर्ड और हालिया के फॉर्म को देखते हुए उन्हें कप्तान बनाने के लिए करोड़ो की बोली लगा सकती हैं। वहीं, मुंबई इंडियंस के ही प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पर करोड़ो की बोली लग सकती है। इसके साथ ही अगर सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस छोड़ने का फैसला करते हैं, तो उन्हें भी उनपर भी करोड़ों की बोली लगाई जा सकती है।

Advertisment
Advertisment

Jasprit Bumrah पर लग सकती है 50 करोड़ की बोली

टीम इंडिया के प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पर पचास करोड़ की बोली लग सकती है क्योंकि हर टीम उन्हें अपने स्क्वाड से जोड़ना चाहेगी। क्योंकि इस समय दुनिया में उनकी काबिलियत जैसे कोई भी क्रिकेटर नहीं है। वहीं, रोहित शर्मा अगर दूसरे टीम में जाते हैं, तो वह बुमराह को अपनी टीम से जोड़ना चाहेंगे और अपनी टीम से उनपर बड़ी बोली लगाने के लिए कह सकते हैं। ऐसे में बुमराह की बोली 50 करोड़ तक जा सकती है।

इन खिलाड़ियों पर भी लग सकती है बड़ी बोली

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के मेगा ऑक्शन में सनराइजर्स हदराबाद के ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा और नीतीश कुमार रेड्डी जैसे खिलाड़ी अगर मेगा ऑक्शन में उतरते हैं, तो इन पर बड़ी बोली लगनी तय है। इसके साथ ही कोलकाता नाइट राइडर्स के सुनील नरेन, आंद्रे रसेल और रिंकू सिंह जैसे खिलाड़ी अगर ऑक्शन में आते हैं, तो इन पर भी करोड़ों की बोली लग सकती है।

यह भी पढ़ें: बांग्लादेश सीरीज के लिए जय शाह ने टीम इंडिया के 4 कोच का किया अधिकारिक ऐलान, इन दिग्गजों को सौंपी जिम्मेदारी