Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

माइकल वॉन का जागा पाकिस्तान प्रेम, PAK के लिए IPL ऑनर्स से भिड़े, बोले ‘ये अन्यायपूर्ण बात….’

माइकल वॉन का जागा पाकिस्तान प्रेम, PAK के लिए IPL ऑनर्स से भिड़े, बोले 'ये अन्यायपूर्ण बात....'

The Hundred: इंग्लैंड की प्रमुख लीग ‘द हंड्रेड’ में कई देशों के खिलाफ खेलते हैं, जिसमें पाकिस्तान (Pakistan) के भी कई खिलाड़ी शामिल हैं। हालांकि, इस लीग के आगामी सीजन में पाकिस्तानी खिलाड़ियों के खेलने पर तलवार लटक रही है, क्योंकि हाल ही में एक रिपोर्ट में बताया गया कि आईपीएल मालिकों की हिस्सेदारी वाली टीमों में इन्हें नहीं लिया जाएगा।

द हंड्रेड के आगामी सीजन का आयोजन 21 जुलाई से 16 अगस्त तक होना है। हालांकि, उससे पहले अगले महीने ऑक्शन होगा और इस दौरान खिलाड़ियों की बोली लगेगी। शायद इसमें पाकिस्तानी (Pakistan) खिलाड़ियों पर आईपीएल में शामिल मालिकों की तरफ से बोली नहीं लगाई जाएगी। इसको लेकर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने नाराजगी जताई है और ईसीबी से खास अनुरोध भी किया है।

पाकिस्तानी (Pakistan) खिलाड़ियों के द हंड्रेड में IPL फ्रेंचाइजी के ना खरीदे जाने की रिपोर्ट्स पर माइकल वॉन ने किया रिएक्ट

माइकल वॉन का जागा पाकिस्तान प्रेम, PAK के लिए IPL ऑनर्स से भिड़े, बोले 'ये अन्यायपूर्ण बात....'

इंग्लैंड में द हंड्रेड का आयोजन हर साल होता है। शुरुआती सालों में इसमें एक भी आईपीएल फ्रेंचाइजी मालिक की हिस्सेदारी नहीं थी लेकिन पिछले साल बड़ा बदलाव हुआ और चार टीमों का मालिकाना हक़ उन मालिकों के पास चला गया, जिनकी आईपीएल में भी टीम है। इनका मालिकाना हक़ 1 अक्टूबर 2025 से प्रभावी हो गया है, ऐसे में इन्हें अपनीा-अपनी टीम से जुड़े फैसले लेने का पूरा अधिकार है।

BCCI द्वारा IPL से पाकिस्तानी (Pakistan) खिलाड़ियों को बैन किए हुए कई साल हो चुके हैं। वहीं, अन्य लीग में भी पाकिस्तानी खिलाड़ियों को उन टीमों में जगह नहीं मिलती है, जिनका मालिकाना हक़ आईपीएल फ्रेंचाइजी के मालिकों के पास होता है। अब यही ट्रेंड हमें द हंड्रेड में भी देखने को मिल सकता है, जिसका खुलासा हाल ही में BBC की रिपोर्ट में हुआ, जिसमें ईसीबी के सीनियर अधिकारी ने एक एजेंट को हिंट दिया कि उनके पाकिस्तानी खिलाड़ियों में रुचि केवल उन टीमों तक सीमित होगी जिनका आईपीएल से कोई संबंध नहीं है।

इस रिपोर्ट को लेकर माइकल वॉन ने तीखी प्रतिक्रिया दी है और उन्होंने इसे लीग के भेदभाव खत्म करने के उद्देश्य के लिए खतरा बताया है। साथ ही ईसीबी से अनुरोध किया है कि अगर ऐसा होने की संभवना है तो उसे रोक दिया जाए।

पाकिस्तानी (Pakistan) खिलाड़ियों के पक्ष में उतरे माइकल वॉन

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ट्वीट के माध्यम से लिखा,

“ईसीबी को इस पर तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए… लीग उन्हीं की है और ऐसा होने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए… देश का सबसे समावेशी खेल ऐसा नहीं हो सकता जो इस तरह की घटनाओं को होने दे।”

द हंड्रेड के ऑक्शन के लिए 63 पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने किया रजिस्ट्रेशन

इंग्लैंड के द हंड्रेड में अब तक पाकिस्तानी (Pakistan) खिलाड़ियों की हिस्सेदारी काफी ज्यादा रही है। पाकिस्तान के कई टॉप प्लेयर इसमें खेल चुके हैं। आगामी सीजन में खेलने की इच्छा रखने वाले 63 पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने ऑक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है, जिसमें टी20 कप्तान सलमान अली आघा, तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी और अपने एक्शन के कारण सुर्खियां बटोर रहे स्पिनर उस्मान तारिक भी शामिल हैं। अब देखना होगा कि इन खिलाड़ियों को किन टीमों द्वारा खरीदा जाता है।

FAQs

किस लीग में आईपीएल मालिकों द्वारा पाकिस्तानी खिलाड़ियों को नजरअंदाज किए जाने का खतरा मंडरा रहा है?
द हंड्रेड
द हंड्रेड लीग किस देश का प्रमुख टूर्नामेंट है?
इंग्लैंड

यह भी पढ़ें: सीनियर टीम में जल्दी जगह बनाने के लिए वैभव सूर्यवंशी ने उठाया बड़ा कदम, अपनी फेवरेट चीज को त्यागा

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!