ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) का बल्ला आईपीएल 2025 में अलग ही अंदाज में रन बरसा रहा है। इस सत्र इन्होंने अपनी आक्रमक हिटिंग से सभी को प्रभावित किया है। मिचेल मार्श की बल्लेबाजी को देखने के बाद कहा जा रहा है कि, इस सत्र ये अपनी आकमर्क बल्लेबाजी से टीम को खिताब जिता सकते हैं।
इस समय मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) मुंबई के मैदान में मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में हिस्सा ले रहे हैं और इस मुकाबले में भी इन्होंने आक्रमक रुख को अपनाया है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में इन्होंने एक ऐसा शॉट मारा कि, गेंद स्टेडियम से ही बाहर हो गई और लोग इनकी तुलना अब दिग्गज भारतीय खिलाड़ी एमएस धोनी के साथ करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
Mitchell Marsh ने लगाया गगनचुंबी छक्का

लखनऊ सुपर जाइंट्स के बेहतरीन खिलाड़ी मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) अपनी सिक्स हीटिंग एबिलिटी की वजह से पूरी दुनिया में जाने जाते हैं और इन्होंने कई मर्तबा अपनी बल्लेबाजी से मैच के नतीजे को प्रभावित किया है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े के मैदान में खेले जा रहे मुकाबले में इन्होंने अपनी आक्रमक बल्लेबाजी से विरोधी टीम को पस्त कर दिया है।
🚨 Indian Premier League 2025, LSG vs MI 🚨
A brilliant shot from Mitchell Marsh #LSGvMI #LSGvsMI #MIvsLSG #MIvLSG #IPL2025 #TATAIPL2025 #TATAIPL #Mumbai #LucknowSuperGiants #OneFamily #MumbaiIndians #MitchellMarsh pic.twitter.com/IY3JhHzn4u
— Sporcaster (@Sporcaster) April 27, 2025
इस दौरान इन्होंने मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर की गेंद में मिडविकेट की दिशा में एक शॉट खेला और इस शॉट की टाइमिंग इतनी बेहतरीन थी कि, गेंद सीधे मैदान से ही बाहर हो गई है। इस शॉट को देखने के बाद समर्थक यह कह रहे हैं कि, ये एमएस धोनी की तरह बड़े शॉट्स खेलते हैं। मार्श इस मुकाबले में 19 गेदों में 32 रन बनाकर नाबाद खड़े हुए हैं।
मुंबई इंडियंस ने बनाए 215 रन
मुंबई के वानखेड़े मैदान में खेले जा रहे मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जाइंट्स मुकाबले में लखनऊ की टीम ने मुंबई को टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम ने इस मुकाबले में निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेटों के नुकसान पर 215 रन बनाए हैं।
मुंबई इंडियंस की तरफ से सलामी बल्लेबाज रियान रिकेल्टन और सूर्यकुमार यादव ने अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं विल जैक्स, नमनधीर और कॉर्बिन बॉश ने भी उपयोगी पारियां खेली हैं। लखनऊ सुपर जाइंट्स की तरफ से इस मुकाबले में गेंदबाजी करते हुए आवेश खान और मयंक यादव ने 2-2 विकेट अपने नाम किए हैं। जबकि प्रिंस यादव, रवि बिश्नोई और दिग्वेश राठी ने 1-1 सफलताऐं हासिल की हैं।
इसे भी पढ़ें – Priyansh Arya ने खत्म और बर्बाद कर दिया इन 4 ओपनर्स का करियर, अब अगले 10 साल तक Team India में खुद करेंगे राज