Team India’s Head Coach For 2027 World Cup: भारतीय टीम का अच्छा प्रदर्शन जारी है। एशिया कप का खिताब अपने नाम करने के बाद, इंडिया ने वेस्टइंडीज को भी धूल चटा दी और अब ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए रवाना हो गई है। ऑस्ट्रेलिया में भारत को 3 वनडे और 5 टी20 खेलने हैं।
हालांकि, भारत के लिए अगले दो साल में सबसे बड़ा टारगेट 2027 वर्ल्ड कप होगा, जो इस बार दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेला जाना है।
2027 World Cup के लिए भारतीय टीम लगाएगी अपना पूरा जोर
टीम इंडिया ने अभी तक 2 बार वनडे वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया है। उसने 1983 और फिर 2011 में इस टाइटल को जीतने में कामयाबी हासिल की थी। हालांकि, इसके बाद से उसे कई बार निराशा झेलनी पड़ी है। 2023 में भारत ख़िताब के काफी नजदीक पहुंच गया था लेकिन उसे फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने धूल चटा दी। इस तरह भारत का तीसरी बार वनडे वर्ल्ड कप अपने नाम करने का सपना टूट गया।
इसी वजह से सभी की नजर 2027 वर्ल्ड कप पर है, क्योंकि पिछले संस्करण में खेलने वाले काफी सारे भारतीय इस बार भी स्क्वाड का हिस्सा हैं। रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे सीनियर खिलाड़ियों का भी सपना दो साल बाद होने वाला वनडे वर्ल्ड कप जीतने का है।
2027 World Cup के लिए टीम इंडिया की कप्तानी में हुआ बड़ा बदलाव
भारत ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए अभी से अपनी तैयारी शुरू कर दी है और इसकी शुरुआत सबसे पहले कप्तानी में बदलाव के साथ हुई है। माना जा रहा था कि इस साल भारत को चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जिताने वाले दिग्गज रोहित शर्मा ही वनडे वर्ल्ड कप में भी कप्तानी करते नजर आ सकते हैं लेकिन अब ऐसा नहीं होगा, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज के लिए शुभमन गिल को नया कप्तान नियुक्त कर दिया गया है।
मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने इस बदलाव के पीछे 2027 वर्ल्ड कप को वजह बताया। इसका मतलब साफ़ हो गया कि शुभमन गिल ही हमें इस मेगा इवेंट में कप्तानी करते नजर आएंगे।
Team India का 2027 World Cup के लिए बदलेगा हेड कोच?
जब से टीम इंडिया का वनडे कप्तान बदला है, तब से सब के मन में सवाल है कि क्या गौतम गंभीर का भी पत्ता कट जाएगा और उनकी जगह किसी दूसरे दिग्गज को 2027 वर्ल्ड कप के लिए हेड कोच बनाया जाएगा। हाल ही में बीसीसीआई के प्रेसिडेंट के पद पर भी बड़ा बदलाव हुआ है और पूर्व क्रिकेटर मिथुन मन्हास ने रोजर बिन्नी की जगह ली है। ऐसे में सभी के मन में सवाल है कि क्या मन्हास के आने से गंभीर की छुट्टी हो जाएगी? तो इसका जवाब हम आपको देते हैं।
गौतम गंभीर ही 2027 World Cup में होंगे टीम इंडिया के हेड कोच
हम आपको बता दें कि वनडे वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के हेड कोच के रूप में गौतम गंभीर का नजर आना ही तय हैं, क्योंकि उनका कॉन्ट्रैक्ट 2027 के अंत तक है। ऐसे में अगर गंभीर अपना पद खुद नहीं छोड़ते हैं या फिर कुछ उथल-पुथल नहीं होती है, तो तय है कि उन्हीं के हाथ में भारतीय टीम की बागडोर रहेगी।
उनकी कोचिंग में ही भारत ने इस साल चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया था। अब गंभीर की नजर शुभमन गिल के साथ मिलकर वनडे वर्ल्ड कप जीतने पर होगी।
FAQs
2027 World Cup में टीम इंडिया का कप्तान कौन होगा?
गौतम गंभीर का कॉन्ट्रैक्ट भारतीय टीम के हेड कोच के तौर पर कब तक है?
यह भी पढ़ें: W,W,W,W,W,W….. 8.2 ओवर मात्र 12 रन 10 के दस खिलाड़ी OUT, टी20 इंटरनेशनल मैच का इस देश ने बनवाया मजाक