Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

टीम के कोच पर भड़के मोहम्मद कैफ, बोले ‘ये रद्दी कोच हैं फ्री के पैसे ले रहा….’

Mohammad Kaif got angry at the team coach, saying, 'This is a rubbish coach, he is taking money for free...'

अपनी कमाल की फील्डिंग और इंपोर्टेंट नॉक्स खेलने के लिए जाने जाने वाले मोहम्मद कैफ (Mohammad Kaif) अक्सर खिलाड़ियों के प्रदर्शन और टीमों का एनालिसिस करते रहते हैं। इस दौरान जो अच्छा कर रहा है वो उसकी तारीफ और जो खराब कर रहा है उसे क्रिटिसाइज भी करते नजर आते हैं। इस समय भी उनका एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसमें वो कोच की बुराई करते नजर आ रहे हैं।

कोच पर भड़के Mohammad Kaif

Mohammad Kaif questions Pakistan's Mike Hesson
Mohammad Kaif questions Pakistan’s Mike Hesson

बता दें कि मोहम्मद कैफ (Mohammad Kaif) भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच पर नहीं बल्कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम (Pakistan Cricket Team) के हेड कोच माइक हेसन (Mike Hesson) पर भड़के हैं। माइक हेसन को उन्होंने किसी भी काम का नहीं बताया और कहा कि वह केवल फ्री के पैसे ले कर रहे हैं।

कैफ ने कही ये बात

रवीश बिष्ट से बातचीत के दौरान मोहम्मद कैफ (Mohammad Kaif) ने पाकिस्तान माइक हेसन में पर सवाल उठाए और कहा कि माइक क्या कर रहे हैं, वह किस बात के पैसे ले रहे हैं। मोहम्मद कैफ ने कहा कि भारत के खिलाफ मुकाबले में पाकिस्तानी टीम को पहले बैटिंग करनी चाहिए थी। लेकिन उन्होंने टीम को पहले बोलिंग को कहा।

इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने गेंदबाजों का भी इस्तेमाल सही तरीके से नहीं किया। मोहम्मद कैफ ने पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा को डिफेंड करते हुए कहा कि वो अभी पहली बार किसी टूर्नामेंट में कप्तानी कर रहा है, तो उससे थोड़ी गलती हो सकती है। लेकिन माइक तो दुनिया भर में घूम-घूम कर कोचिंग करते हैं, वो आईपीएल में कोचिंग कर चुके हैं। उनके पास कई लीग्स में कोचिंग करने का अनुभव है, वो क्या कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: जीत के घमंड में जिम्बाब्वे, ऑस्ट्रेलिया-श्रीलंका को हारने के बाद टीम इंडिया को दी धमकी, कहा – ‘हम भारत को…’

एकतरफा तरीके से मिली थी हार

पाकिस्तान के खिलाफ भारत का टी20 वर्ल्ड कप में रिकॉर्ड काफी दमदार है और भारतीय टीम ने एक बार फिर अपने दमदार रिकॉर्ड को जारी रखा। मैच से पहले उम्मीद थी कि पाकिस्तान टीम इंडिया को ज्यादा नहीं तो थोड़ी टक्कर जरूर देगा।

लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। पाकिस्तानी टीम भारत के खिलाफ एकतरफ़ा तरीके से हार गया। इंडिया और पाकिस्तान के बीच हुए मैच को इंडियन क्रिकेट टीम ने 61 रनों के बड़े अंतर से अपने नाम किया। पहले बैटिंग करते हुए इंडिया ने 7 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए, जिसके जवाब में विरोधी टीम 18 ओवर्स में ही 114 रन पर ऑल आउट हो गई।

हालांकि अपने बाकि के सभी मैच जीत कर पाकिस्तान टीम सुपर 8 में तो जगह बना चुकी है और अब देखना होगा की सुपर 8 में टीम का प्रदर्शन कैसा रहेगा।

FAQs

भारत-पाकिस्तान के बीच अगला मैच कब होगा?

सेमीफाइनल या फाइनल

यह भी पढ़ें: सीनियर टीम में जल्दी जगह बनाने के लिए वैभव सूर्यवंशी ने उठाया बड़ा कदम, अपनी फेवरेट चीज को त्यागा

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!