Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

मोहम्मद कैफ ने चुना टीम इंडिया का अगला कप्तान, सूर्या की जगह इस खिलाड़ी पर जताया भरोसा

Mohammed Kaif Picks Team India's Next Captain; Places His Trust in This Player Instead of Surya

Mohammed Kaif: सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप की चैंपियन बनी। इंडियन टीम ने फाइनल मुकाबले में न्यूज़ीलैंड को 96 रनों के बड़े मार्जन से हराकर तीसरी बार ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। लेकिन टूर्नामेंट की समाप्ति के महज तीन दिन बाद ही पूर्व भारतीय खिलाड़ी मोहम्मद कैफ ने उन्हें कप्तान पद से हटाए जाने की मांग उठा दी है, जिससे बवाल मच गया है। तो आइए जान लेते हैं कि मोहम्मद कैफ ने क्या कुछ कहा है।

कुछ ऐसे हैं Suryakumar Yadav के कप्तानी आंकड़े

Here are Suryakumar Yadav's captaincy statistics.
Here are Suryakumar Yadav’s captaincy statistics.

सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को हटा मोहम्मद कैफ ने किसे अगला कप्तान बनाए जाने की बात कही है के बारे में जानने से पहले सूर्यकुमार यादव के आंकड़ों पर एक नजर डाल लीजिए। तो बता दें कि सूर्यकुमार यादव पहली बार 2023 वर्ल्ड कप के बाद कप्तानी करते नजर आए थे और उस दौरान उन्होंने सीरीज जीत कर कप्तानी की शुरुआत की थी और तब से लेकर अब तक वह 52 मैचों में इंडियन टी20 साइड को लीड कर चुके हैं।

इस दौरान टीम को 40 में जीत आठ में हार, 2 मैच टाई और 2 मैच बेनतीजा रहे हैं। उनका विनिंग परसेंटेज 76.92 का है, जो कि भारत के अब तक के सबसे बेहतरीन कप्तान रोहित शर्मा से बस कुछ ही कम है।

यह भी पढ़ें: हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा, कीर्ति आज़ाद को सुनाई खरी-खरी, बोले- आस्था का मजाक नहीं उड़ाना चाहिए

इस खिलाड़ी को कप्तान बनाए जाने की कैफ में उठाई मांग

मोहम्मद कैफ (Mohammed Kaif) का मानना है कि सूर्यकुमार यादव के बाद अब भारतीय टी20 टीम का कप्तान संजू सैमसन को बनाया जाना चाहिए। रवीश बिष्ट के साथ बातचीत के दौरान कैफ ने कहा, “अभी यह कहना मुश्किल है कि अगला कप्तान कौन बनेगा, लेकिन सैमसन वह हो सकते हैं।”

कैफ ने कहा, “मेरा मतलब है, क्यों नहीं? कप्तान ऐसा व्यक्ति होना चाहिए जिसने दुनिया देखी हो। बॉलिंग में बदलाव करना, सही प्लेइंग XI चुनना, और जो खिलाड़ी फ़ॉर्म में नहीं हैं—जैसे अभिषेक शर्मा और वरुण चक्रवर्ती—उनका साथ देना। एक कप्तान जानता है कि ऐसी चीज़ें होती रहती हैं। वे खुद भी इस दौर से गुज़र चुके होते हैं। वे इन छोटी-छोटी बातों को समझते हैं।”

उन्होंने (Mohammed Kaif) आगे कहा, “तो मुझे लगता है कि सैमसन एक उम्मीदवार हो सकते हैं। हालांकि, अगर सूर्या अच्छा खेलते रहे तो वे इस पद पर लंबे समय तक बने रह सकते हैं। अगर आप फिट हैं तो आप 38-39 साल की उम्र तक खेल सकते हैं। इसमें कोई दिक्कत नहीं है। और छोटे फॉर्मेट में ज्यादा अनुभव की जरूरत होती है। कप्तानी कर चुके खिलाड़ी का महत्व हमेशा बना रहता है। अगर सूर्या कप्तानी छोड़ने का फैसला करते हैं, तो संजू उनकी जगह ले सकते हैं। उन्होंने आईपीएल में काफी कप्तानी की है और राजस्थान रॉयल्स को फाइनल (2022) तक पहुंचाया था। उनकी उम्र सिर्फ 31 साल है। हो सकता है वो अगले भारतीय कप्तान बनें।”

Sanju Samson ने रचा है इतिहास

संजू सैमसन टी20 वर्ल्ड कप 2026 के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने। उन्होंने 321 रन बनाकर खिताब जीता और आईपीएल में अब तक 67 मैचों में कप्तानी कर चुके हैं। इस दौरान 33 में टीम को जीत 32 में हार मिली है। इस बीच एक मैच टाई और एक बेनतीजा भी रहा है। उनका विनिंग परसेंटेज 49.25 का है, जो कि विराट कोहली-केएल राहुल जैसे कप्तानों से भी बेहतर है। ऐसे में अगर वो इंडियन टीम के कप्तान बनते हैं, तो मैच का रुख बदल सकते हैं।

FAQs

भारत का अगला टी20 कप्तान कौन होगा?
शुभमन गिल

यह भी पढ़ें: चेन्नई सुपर किंग्स vs मुंबई इंडियंस: किसने जीते ज्यादा मैच? किसकी हिस्ट्री बेहतर, जानिए पूरा रिकॉर्ड

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!