Mohammed Shami: अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया के दरवाजे नहीं खुल रहे हैं लेकिन इस खिलाड़ी ने भी हार नहीं मानने की ठान ली है। शमी घरेलू क्रिकेट में बंगाल के लिए लगातार खेल रहे हैं और अपनी घातक गेंदबाजी से बल्लेबाजों की हालत भी खराब कर रहे हैं।
मौजूदा समय में मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में खेल रहे हैं, जिसमें उन्होंने जम्मू एंड कश्मीर के खिलाफ 8 विकेट लेकर तहलका मचा दिया है। शमी ने ये सभी विकेट एक ही पारी में लिए और बताया कि उनके अंदर अभी भी काफी दमखम बाकी है।
जम्मू एंड कश्मीर के खिलाफ मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने बरपाया कहर

बंगाल क्रिकेट अकेडमी ग्राउंड, कल्याणी में खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी के दूसरे सेमीफाइनल में बंगाल का सामना जम्मू एंड कश्मीर से हो रहा है। इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए बंगाल की टीम ने 328 का स्कोर बनाया, जिसमें सुदीप कुमार घरामी की 146 रनों की पारी अहम रही। ऐसे में बंगाल के सामने चुनौती थी कि वो जम्मू एंड कश्मीर को कम से कम स्कोर पर आउट करे, ताकि बढ़त हासिल की जा सके। इस काम को बखूबी अंजाम मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने दिया और उन्होंने अकेले ही कहर बरपा दिया, जिसके कारण जम्मू की टीम 302 रन बनाकर ढेर हो गई और बंगाल को 26 रनों की बढ़त मिल गई।
मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने जबरदस्त अंदाज में गेंदबाजी की और पारी में आठ बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। शमी ने 22.1 ओवर में 3 मेडेन के साथ 90 रन खर्च किए और 8 विकेट झटके। सेमीफाइनल मैच के दूसरे दिन शमी ने 3 विकेट झटके थे, जबकि बाकी के 5 विकेट उन्होंने तीसरे दिन यानी आज अपने नाम किए। शमी ने जम्मू की टीम के दोनों ओपनर को अपना शिकार बनाया और फिर मिडिल ऑर्डर और लोअर ऑर्डर का काम तमाम किया।
रणजी में अच्छा करने के बावजूद मोहम्मद शमी को अजीत अगरकर कर रहे नजरअंदाज
कहते हैं कि खिलाड़ियों के चयन का पैमाना उम्र नहीं प्रदर्शन होना चाहिए और जब कोई प्लेयर डोमेस्टिक क्रिकेट में अच्छा करता है तो उसे नेशनल टीम में जगह भी मिलती है लेकिन मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) के साथ ऐसा नहीं हो रहा है। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद से शमी को भारत के लिए किसी भी फॉर्मेट में नहीं चुना गया है। चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर ने पिछले साल शमी की फिटनेस और गेम टाइम पर सवाल खड़े किए थे लेकिन यह अनुभवी गेंदबाज घरेलू क्रिकेट में लगातार एक्टिव है और अपनी फिटनेस का सबूत भी दे रहा है।
प्रदर्शन के मामले में भी मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) काफी अच्छा कर रहे हैं। रणजी ट्रॉफी 2025-26 में अभी तक शमी ने 7 मैचों की 12 पारियों में 219.3 ओवर की गेंदबाजी करते हुए 16.52 की औसत से 36 विकेट अपने नाम किए हैं। इस दौरान उन्होंने तीन बार पारी में 5 विकेट भी झटके हैं।
अब तक ऐसा रहा है मोहम्मद शमी का इंटरनेशनल करियर
35 साल के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने अपना डेब्यू टीम इंडिया के लिए साल 2013 में किया था। उस समय सीनियर तेज गेंदबाजों के संन्यास के कारण युवाओं को तैयार किया जा रहा था और शमी ने भी अपने प्रदर्शन से जल्द ही खुद को साबित कर दिया। धीरे-धीरे शमी टेस्ट और वनडे में बहुत ही अहम गेंदबाजी बन गए। 2019 और 2023 वर्ल्ड कप में उनका बहुत ही अहम योगदान रहा। वहीं, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन में भी शमी ने अपनी गेंदबाजी से तहलका मचाया।
अब तक मोहम्मद शमी ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 12 साल के करियर में 197 मुकाबलों में 26.10 की औसत से 462 विकेट झटके हैं। इस दौरान उनके नाम 12 बार 5 विकेट हॉल भी दर्ज हैं। वहीं, शमी वनडे वर्ल्ड कप में हैट्रिक भी ले चुके हैं और भारत के सबसे सफल गेंदबाज भी हैं।
FAQs
किस टूर्नामेंट में मोहम्मद शमी खेल रहे हैं?
मोहम्मद शमी ने किस टीम के खिलाफ पारी में 8 विकेट लेने का कारनामा किया है?
यह भी पढ़ें: W,W,W,W,W,W…..मोहम्मद शमी ने अकेले चटका डाले 8 विकेट, रणजी में कहर बरपा चयनकर्ताओं को दिया मुंहतोड़ जवाब