Jos Buttler: क्रिकेट फैंस को आईपीएल और उसके मेगा ऑक्शन का बेसब्री से इंतजार रहता है। फैंस अपनी पसंदीदा टीम में जुड़ने वाले खिलाड़ियों के बारे में जानने के लिए बेताब रहती है। बता दें इस साल आईपीएल का मेगा ऑक्शन साउदी अरब में 24-25 नवंबर को होने वाला है, जिसमें 574 खिलाड़ियों पर बोली लगाई जाएगी।
इस आईपीएल सीजन राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी और इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जोस बटलर (Jos Buttler) भी इस मेगा ऑक्शन में उतरेंगे। यह कहा जा रहा है कि जोस बटलर (Jos Buttler) पर केकेआर पानी की तरह पैसा बहा सकती है। फेंचाइजी ने बटलर को 15.50 करोड़ में खरीदा है।
15.50 करोड़ में KKR से जुड़े Jos Buttler!
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और राजस्थान रॉयल्स के धांसू खिलाड़ी जोस बटलर (Jos Buttler) को आरआर ने रिटेन नहीं किया है। यही कारण है कि वह मेगा ऑक्शन का हिस्सा होंगे। ऑक्शन से पहले टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी ने अपने यूट्यूब चैनल पर मॉक ऑक्शन कराया था, जिसमें कोलकाता नाईट राइर्डस ने जोस बटलर पर 15.50 करोड़ की बोली लगाई है।
कौन बिकेगा सबसे महंगा!
टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज और दिल्ली कैपिटल्स के पूर्व कप्तान ऋषभ पंत को उनकी टीम दिल्ली कैपिटल्स ने रिटेने नहीं किया है। जिसके बाद से यह कहा जा रहा है कि इस मेगा ऑक्शन पंत सबसे महंगे खिलाड़ी हो सकते हैं।
बता दें कि पूर्व भारतीय खिलाड़ी श्रीकांत ने अपने यूट्यूब चैनल पर मॉक ऑक्शन किया था, जिसमें ऋषभ पंत इस सीजन के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं, जिन्हें 29 करोड़ में पंजाब किंग्स ने खरीदा है। पंत के बाद दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल हैं जिन्हें 20 करोड़ में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने खरीदा है।
ऐसा रहा Buttler का आईपीएल करियर
जोस बटलर को राजस्थान रॉयल्स ने मेगा ऑक्शन से रिलीज कर दिया, जिसने फैंस को हैरान कर दिया। बता दें बटलर ने राजस्थान के लिए कई विनिंग पारियां खेली हैं। बटलर ने साल 2016 में आईपीएल में डेब्यू किया था।
उन्होंने 2016 और 2017 में मुंबई इंडियंस के लिए खेला उसके बाद वह राजस्थान रॉयल्स में चले गए। वहां उन्होंने अपने बल्ले से खूब धमाल मचाया है। IPL सीजन 2022 उनका सबसे शानदार रहा था, उन्होंने उस सीजन में आरआर के लिए 57.53 की औसत से 863 रन बनाए थे। बटलर ने आरआर के लिए 7 शतक और 18 अर्धशतक जड़े हैं।
यह भी पढ़ें: IPL 2025 से पहले से मुंबई इंडियंस के नए कप्तान का ऐलान, नीता अंबानी ने रोहित को नजरंदाज कर इन्हें सौंपी जिम्मेदारी