MS Dhoni: चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने IPL 2026 के लिए तैयारी शुरू कर दी है। धोनी के बल्लेबाजी अभ्यास के वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं। हालांकि, मैदान के बाहर के कुछ मामलों ने भी धोनी को सुर्ख़ियों में बनाए रखा है। हाल ही में धोनी को झारखंड स्टेट हाउसिंग बोर्ड ने आवासीय प्लाट के कमर्शियल इस्तेमाल को लेकर नोटिस भेजा था।
वहीं, अब एमएस धोनी (MS Dhoni) पर ट्रैफिक के नियमों का उल्लंघन करने के के कारण चालान लगाया गया है। यह मामला रांची का है, जहां धोनी के वाहन को ओवर स्पीड का दोषी पाया गया और इसी वजह से कार्रवाई की गई है।
रांची की सड़कों पर MS Dhoni को नियम तोड़ना पड़ा भारी

भारत में अक्सर ट्रैफिक के नियमों का उल्लंघन होता रहता है और दोषियों पर एक्शन भी लिया जाता है लेकिन फिर भी प्रतिदिन इस तरह के मामले सामने आते रहते हैं। अब एमएस धोनी (MS Dhoni) का नाम भी ट्रैफिक के नियम तोड़ने में आ गया है। रांची में धोनी के वाहन को तेज गति में पाया गया और इसी वजह से नियम तोड़ने के लिए उन पर ट्रैफिक पुलिस ने 1000 रुपये का जुर्माना लगाया है।
रांची की ट्रैफिक मॉनिटरिंग सिस्टम द्वारा धोनी के आवास के पास गति उल्लंघन दर्ज किए जाने के बाद मोटर वाहन अधिनियम की धारा 183 के तहत एक ई-चालान जारी किया गया था। ट्रैफिक मॉनिटरिंग ने गति सीमा से अधिक गति से चल रहे वाहन का पता लगाया, जिसके परिणामस्वरूप शहर की प्रवर्तन प्रक्रिया के तहत एक डिजिटल चालान जारी किया गया।
यह कोई बड़ा मामला नहीं है लेकिन इसमें एमएस धोनी (MS Dhoni) का नाम जुड़ा है, इसी वजह से यह खबर चर्चा का विषय बन गई है। हालांकि, धोनी के जिस वाहन को ओवर स्पीड का दोषी पाया गया है, उसे वह खुद चला रहे थे या ड्राइवर, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।
IPL 2026 के लिए CSK के कैंप को एमएस धोनी ने बीच में छोड़ा
44 वर्षीय एमएस धोनी (MS Dhoni) आईपीएल 2026 में उतरने को तैयार हैं। हालांकि, इससे पहले वह जमकर तैयारी कर रहे हैं, ताकि सीजन के दौरान अपना जौहर दिखा सकें। इस महीने की शुरुआत में ही धोनी चेन्नई पहुंचे थे और टीम के कैंप को ज्वाइन किया था। हालांकि, लगभग 4 दिन बिताने के बाद धोनी ने कैंप को बीच में ही छोड़ दिया है और चेन्नई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए।
इसको लेकर अलग-अलग कयास लगाए जा रहे हैं लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि एमएस धोनी (MS Dhoni) ने चेन्नई सुपर किंग्स का कैंप सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी अटेंड करने की वजह से बीच में छोड़ा है। शादी समारोह में शामिल होने के बाद, धोनी फिर से चेन्नई लौटेंगे। बता दें कि अर्जुन की शादी 5 मार्च को है और कई बड़ी हस्तियों के इसमें शामिल होने की भी संभावना है। इसी वजह से क्रिकेट के भगवान के बेटे की शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। धोनी भी इसका हिस्सा बन सकते हैं और उनके साथ उनका परिवार भी नजर आ सकता है।
बात करें आईपीएल 2026 की तो अभी इसका शेड्यूल जारी नहीं किया गया है। हालांकि, उम्मीद है कि एक या दो दिन में बीसीसीआई की तरफ से कार्यकम को लेकर जानकारी प्रदान की जा सकती है। पूरी उम्मीद है कि मार्च के अंत में आईपीएल का आगाज हो सकता है।
FAQs
रांची ट्रैफिक पुलिस ने एमएस धोनी पर कितने रुपये का जुर्माना लगाया है?
यह भी पढ़ें: मोहम्मद आमिर की बड़ी भविष्यवाणी, सेमीफाइनल पर किया खुलासा, बताई फाइनलिस्ट टीम