Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

महेंद्र सिंह धोनी ने नाम दर्ज हुआ यह बड़ा रिकॉर्ड, क्रिकेट के इतिहास में नहीं कर पाया था कोई ऐसा कारनामा

MS Dhoni Record: Mahendra Singh Dhoni's world record... which no batsman could break even after 19 years

MS Dhoni: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह (MS Dhoni) ने भले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया हो, लेकिन कआज भी वह उतने ही चर्चा में बने हुए होते हैं, जब वें खेल रहे होते थे। अपने करियर के दौरान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने कई बड़े रिकॉर्ड्स बनाए हैं, जो आज तक अटूट हैं। इसमें महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का एक ऐसा रिकॉर्ड है, जो 19 साल भी बना हुआ है और निकट भविष्य में कोई भी खिलाड़ी उसे तोड़ पाएगा ऐसा होता हुआ नहीं दिख रहा है।

19 सालों से अटूट है MS Dhoni का यह रिकॉर्ड

MS Dhoni

महेंद्र सिंह धोनी के नाम एक ऐसा रिकॉर्ड है जो टीम इंडिया के लिए  खेलते हुए उन्होंने आज से 19 साल के पहले रचा था और आज तक अटूट है। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टीम इंडिया के लिए खेलते हुए विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर साल 2005 में श्रीलंका के खिलाफ वनडे मैच में बनाया था। इस मैच में महेंद्र सिंह धोनी ने टीम इंडिया के लिए खेलते हुए 145 गेंदों का सामना करते हुए 183 रनों की पारी खेली थी। बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज वनडे क्रिकेट में खेली गई यह अब तक की सबसे बड़ी पारी है। अपनी इस पारी के दौरान महेंद्र सिंह धोनी ने 15 चौके और 10 छक्के लगाए थे।

MS Dhoni की पारी बदौलत भारतीय टीम ने हासिल की थी जीत

महेंद्र सिंह धोनी की इस धमाकेदार पारी की बदौलत इंडिनय क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के खिलाफ 299 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 46.1 ओवर में ही लक्ष्य को हासिल कर लिया था। इस दौरान महेंद्र सिंह धोनी ने टीम इंडिया के लिए खेलते हुए शानदार तरीके से रन बनाए थे। धोनी की यह पारी उनके क्रिकेट करियर का टर्निग प्वाइंट साबित हुई और इसके बाद उनके करियर का ग्राफ बढ़ता ही चला गया। आपको बता दें कि धोनी की टीम 23 दिसंबर 2004 में बांग्लादेश के लिए वनडे मैच में भारतीय टीम के लिए पदार्पण किया था और श्रींलंका के खिलाफ पहला टेस्ट मैच खेला थ।

IPL में CSK के लिए खेल सकते हैं MS Dhoni

महेंद्र सिंह धोनी इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हैं और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। हालांकि, इस साल आईपीएल में होने वाले मेगा ऑक्शन की वजह से धोनी के सीएसके के लिए खेलने को लेकर कई सारे सवाल हैं क्योंकि मेगा ऑक्शन से पहले सिर्फ चार खिलाड़ियों को ही रिटेन किया जा सकता है। हालांकि, धोनी को संभव है कि अनकैप्ड प्लेयर के तौर पर रिटेन किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम इंडिया का ऐलान! रहाणे-पुजारा-शमी लौटे, तो बुमराह-कोहली-सरफ़राज़ बाहर

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!