पूर्व भारतीय खिलाड़ी एमएस धोनी (MS Dhoni) ने आईपीएल से संन्यास लेने के बाद भी आईपीएल में खेलने का फैसला किया था और ये अभी भी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के साथ जुड़े हुए हैं। अपनी कप्तानी में इन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 मर्तबा खिताब जिताया है और ये आईपीएल के सर्वश्रेष्ठ कप्तान हैं। लेकिन आईपीएल 2024 में इन्होंने कप्तानी छोड़ दी और इनकी जगह पर लगातार दूसरे साल ऋतुराज गायकवाड़ कप्तानी कर रहे हैं।
एमएस धोनी (MS Dhoni) के बारे में हर एक सीजन के शुरू होने के बाद कहा जाता है कि, ये इनका आखिरी सत्र है। लेकिन ये सभी आलोचकों का मुंह बंद करते हुए आगामी सीजन के लिए खेलने पर हामी भर देते हैं। हालांकि अब कहा जा रहा है कि, एमएस धोनी (MS Dhoni) ने खुद अपने संन्यास की डेट बता दी है।
MS Dhoni ने बताई संन्यास की तारीख
चेन्नई के पूर्व कप्तान और बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक एमएस धोनी (MS Dhoni) के बारे में एक खबर तेजी के साथ वायरल हो रही है कि, इन्होंने अपने संन्यास की तारीख को सभी के साथ साझा कर दिया है। दरअसल बात यह है कि, हाल ही में धोनी ने मीडिया से बातचीत के दौरान यह कहा कि, ये भले ही क्रिकेट छोड़ दें और संन्यास का ऐलान कर दें। लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए ये कभी भी संन्यास नहीं लेंगे। इन्होंने कहा कि, व्हील चेयर में बैठ कर भी ये चेन्नई के लिए अपनी सेवाएं देते हुए दिखाई देंगे।
बतौर मेंटर नजर आ सकते हैं MS Dhoni
एमएस धोनी (MS Dhoni) के बारे में यह तो किसी को भी नहीं पता है कि, ये संन्यास का ऐलान कब करेंगे। मगर यह कहा जा रहा है कि, ये जब भी आईपीएल को अलविदा कहेंगे तो इसके बाद ये चेन्नई की मैनेजमेंट का हिस्सा बन जाएंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो चेन्नई की मैनेजमेंट के द्वारा इन्हें टीम का मेंटर नियुक्त किया जा सकता है। ये भले ही चेन्नई के कप्तान न हों लेकिन होता वही है जो ये चाहते हैं।
इस प्रकार का है टी20 करियर
अगर बात करें पूर्व भारतीय खिलाड़ी एमएस धोनी (MS Dhoni) के आईपीएल करियर की तो इनका करियर बेहद ही शानदार रहा है। इन्होंने अपने अभी तक के करियर में खेले गए कुल 264 मैचों की 229 पारियों में 39.12 की बेहतरीन औसत और 137.53 की खतरनाक स्ट्राइक रेट से 5243 रन बनाए हैं। इस दौरान इन्होंने 24 मर्तबा शतकीय पारियां खेली हैं। आईपीएल में खेलते हुए इन्होंने 252 छक्के लगाए हैं।
इसे भी पढ़ें – VIDEO: SRH की पिटाई से जायसवाल का फूटा गुस्सा, अपने ही टीम के खिलाड़ी को बॉल मारकर कर दिया इंजर्ड