Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

संन्यास की खबरों के बीच एमएस धोनी का बयान आया सामने, बोले- अभी खेल रहा हूँ IPL

MS Dhoni's statement came out amidst the news of retirement, said- I am still playing IPL

MS Dhoni: आईपीएल 2025 में बीते दिन चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला खेला गया था। इस मुकाबले के दौरान कुछ ऐसा हुआ, जिसके बाद खबरें तेज हो गई की एमएस धोनी (MS Dhoni) संन्यास ले लेंगे। यह मैच उनका आखिरी मैच है। लेकिन अब इन्हीं सब चीजों के बीच उनका एक बहुत बड़ा स्टेटमेंट सामने आ गया है। तो आइए जानते हैं कि धोनी ने क्या कहा है।

संन्यास को लेकर MS Dhoni का आया जवाब

दरअसल, बीते दिन दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जब महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) अंतिम गेंद खेल रहे थे तब उनकी पत्नी साक्षी धोनी अपनी बेटी जीवा से कह रही थी कि “लास्ट बॉल-लास्ट मैच। उन्होंने इसके बाद तो कुछ नहीं कहा मगर कयास लगाए जा रहे थे कि अब शायद धोनी आगे खेलते नहीं दिखाई देंगे। मगर इसके बाद उनका एक स्टेटमेंट सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि मैं अभी खेल रहा हूं।

धोनी ने कही ये बात

ms dhoni retirement from ipl

एमएस धोनी (MS Dhoni) ने कहा कि वह अभी भी आईपीएल खेल रहे हैं। उन्होंने इसे बहुत सरल रखा है। उन्होंने कहा कि अभी वह 43 साल के हैं और जब ये सीजन खत्म होगा वो 44 साल के हो जाएंगे। इसलिए उनके पास यह तय करने के लिए 10 महीने हैं कि उन्हें एक और साल खेलना है या नहीं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि यह वो नहीं तय कर रहे हैं कि उन्हें आगे खेलना है या नहीं यह उनका शरीर तय कर रहा है। यानी सरल शब्दों में कहा जाए तो धोनी अभी आईपीएल को अलविदा नहीं कह रहे हैं।

कुछ ऐसा है धोनी का आईपीएल करियर

चेन्नई सुपर किंग्स को पांच बार चैंपियन बनने वाले महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के नाम आईपीएल में 5000 से अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने 268 मैचों की 233 पारियों में 5319 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने करीब 40 की औसत और 138 की स्ट्राइक रेट से रन बनाया है। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 84 रनों का रहा है। उन्होंने आईपीएल में 24 अर्धशतक भी जड़े हैं। इस सीजन अब तक चार मैचों में वह 76 की औसत और 138 के स्ट्राइक रेट के साथ 76 रन बनाने में कामयाब रहे हैं।

यह भी पढ़ें: VIDEO: इतने गुस्से में कभी नहीं दिखीं काव्या मारन, इस खिलाड़ी ने लगाया 14 करोड़ का चूना, तो खो बैठीं आपा

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!