MS Dhoni: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी आईपीएल 2026 की तैयारियों में लगे हुए हैं। इस बार भी धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के साथ नजर आएंगे। हाल ही में फ्रेंचाइजी ने उनके टीम के साथ जुड़ने का खास वीडियो भी शेयर किया था, जिसे सोशल मीडिया पर काफी पसंद भी किया गया। वहीं, धोनी के बल्लेबाजी अभ्यास सत्र का वीडियो भी सामने आया, जिसमें वो बड़े शॉट खेलते नजर आए।
हालांकि, इन सब के बीच एमएस धोनी (MS Dhoni) एक विवाद में फंस गए हैं और इसकी वजह से उन्हें नोटिस भी भेजा गया है। अब धोनी को इसका जवाब 15 दिन के अंदर देना होगा। चलिए आपको पूरा मामला क्या है, इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।
आवंटित जमीन का गलत इस्तेमाल करने पर एमएस धोनी (MS Dhoni) को भेजा गया नोटिस

आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलने को तैयार एमएस धोनी (MS Dhoni) मूल रूप से रांची में रहते हैं और वहां उनके एक से ज्यादा घर हैं। हालांकि, इस बार धोनी एक आवंटित जमीन को गलत तरह से इस्तेमाल करने के चक्कर में फंस गए हैं। दरअसल, रांची के हरमू इलाके में धोनी को आवासीय जमीन आवंटित की गई थी लेकिन अब जानकारी मिल रही है कि उसका कमर्शियल इस्तेमाल किया जा रहा है।
इसी वजह से झारखंड राज्य आवास बोर्ड द्वारा धोनी को नोटिस भेजा गया है। नोटिस के अनुसार, धोनी को आवासीय प्रयोजनों के लिए आवंटित संपत्ति से कथित तौर पर एक पैथोलॉजी लैब संचालित हो रही है। बोर्ड का कहना है कि प्लाट (H/10A) आवंटन नियमों का उल्लंघन कर रहा है।
बोर्ड के द्वारा एमएस धोनी (MS Dhoni) को दिया गया 15 दिन से भी कम का समय
झारखंड राज्य आवास बोर्ड ने अभी एमएस धोनी को आवंटित प्लाट का व्यावसायिक रूप से इस्तेमाल करने के कारण नोटिस ही भेजा है और उन्हें 15 दिनों का अंदर अपना पक्ष भी रखने को कहा है। अगर बोर्ड को संतोषजनक जवाब नहीं मिलता है तो फिर प्लाट के आवंटन को रद्द करने की सिफारिश की जा सकती है।
बता दें कि यह प्लाट साल 2009 में झारखंड सरकार की सिफारिश पर एमएस धोनी (MS Dhoni) को आवासीय इस्तेमाल के लिए आवंटित किया गया था। बोर्ड ने मामले की जांच की और फिर नोटिस भेजा। हालांकि, सिर्फ धोनी ही नहीं, बल्कि जिन लोगों को भी इस तरह के मामले में दोषी पाया गया है, उन सभी को नोटिस भेजा गया है।
एमएस धोनी पहले इसी घर में रहते थे। दीवपर उनका नाम, जर्सी नंबर, हेलीकाप्टर शॉट और विकेटकीपिंग ग्लव्स को भी दर्शाया गया है। ऐसे में धोनी के फैंस का इस घर सा गहरा नाता है।
IPL 2026 की तैयारियों में जुटे एमएस धोनी
मैदान के बाहर भले ही कुछ भी हो रहा हो लेकिन एमएस धोनी (MS Dhoni) ने आईपीएल 2026 के लिए अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। सीजन का आगाज 28 मार्च से हो सकता है। ऐसे में अब चेन्नई की टीम अपने खिलाड़ियों का कैंप लगा रही है। धोनी भी सीएसके के खेमे से जुड़ गए हैं और उनका स्वागत शानदार तरीके से हुआ। इसके बाद, धोनी ने मैदान में उतरकर बल्लेबाजी का अभ्यास भी किया।
फैंस को उम्मीद होगी कि इस बार एमएस धोनी का बल्ला खूब चले और वो जमकर चौके-छक्के लगाए। पिछले सीजन धोनी ने 135.17 की स्ट्राइक रेट से 196 रन बनाए थे।
FAQs
एमएस धोनी को किसने नोटिस भेजा है?
एमएस धोनी किस टूर्नामेंट में खेलते नजर आएंगे?
यह भी पढ़ें: “सभी को औकात दिखा दी…..” वेस्टइंडीज को हराने के बाद सूर्यकुमार यादव ने की इंडिया की तारीफ़