IPL 2025 का हालिया मुकाबला मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जाइंट्स (MI vs LSG) के रूप में वानखेड़े मैदान में खेला गया। इस मुकाबले में लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम ने शानदार बल्लेबाजी की। मुंबई इंडियंस की टीम ने इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 7 विकेटों के नुकसान पर 215 रन बनाए।
इसके जवाब में बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ की टीम ने इस मुकाबले में 20 ओवरों में अपने सभी विकेट खोकर 161 रन बनाए। मुंबई इंडियंस की टीम ने इस मुकाबले को 54 रनों के बड़े अंतर से अपने नाम कर लिया। मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जाइंट्स (MI vs LSG) मुकाबले के दौरान कई बड़े रिकॉर्ड्स बने हैं और हम आपको सभी रिकॉर्ड्स के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।
MI vs LSG मुकाबले के दौरान बने 12 रिकॉर्ड्स

1. पावरप्ले के आखिरी ओवर में गेंदबाजी करते हुए दीपक चाहर का प्रदर्शन
20 रन बनाम GT
पांच रन बनाम KKR
20 रन बनाम RCB
20 रन बनाम LSG
2. मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज
171 जसप्रीत बुमरा
170 लसिथ मलिंगा
127 हरभजन सिंह
71 मिशेल मैक्लेंघन
69 किरोन पोलार्ड
65 हार्दिक पंड्या
3. आईपीएल में लगातार 25+ रनों से अधिक की पारियां खेलने वाले बल्लेबाज
10 रॉबिन उथप्पा (2014)
10 सूर्यकुमार यादव (2025)*
9 स्टीवन स्मिथ (2016-17)
9 विराट कोहली (2024-25)
9 साई सुदर्शन (2023-24)
4. दिग्वेश राठी ने इस मुकाबले में 48 रन लुटाए हैं जोकि इनके आईपीएल करियर में सर्वाधिक हैं।
5. सूर्यकुमार यादव का वानखेड़े के मैदान में प्रदर्शन (साल 2023 से)
18 इनिंग्स
780 रन
औसत 60.00
एसआर 194.02
100s/50s 2/7
सर्वाधिक स्कोर – 103*
6. सूर्यकुमार यादव ने आईपीएल में अब 4 हजार से अधिक रन बना लिए हैं और इस दौरान इन्होंने 2714 गेदें खेली हैं।
7. आईपीएल 2025 में स्पिनर्स को स्वीप शॉट मारते हुए सूर्या का प्रदर्शन
41 शॉट
121 रन
स्ट्राइक रेट – 295.12
4s/6s -17/7
8. ट्रेंट बोल्ट के खिलाफ आयुष बदोनी के आकड़े
13 गेंदें
7 रन
3 डिमिसल
9. आईपीएल सत्रों में मुंबई इंडियंस की सर्वाधिक जीत
2008 में छह
2010 में पांच (उपविजेता)
2013 में पांच (चैंपियन)
2015 में पांच (चैंपियन)
2017 में छह (चैंपियन)
2020 में पांच (चैंपियन)
2025 में पांच *
10. आईपीएल इतिहास में पहली बार मुंबई इंडियंस ने लखनऊ को ग्रुप स्टेज में हराया है। इसके पहले साल 2023 के एलिमनेटर में मुंबई ने यह कारनामा किया था।
11. लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ आईपीएल में बेहतरीन स्पेल करने वाले गेंदबाज
5/5 आकाश मधवाल (एमआई) चेन्नई 2023
5/36 हार्दिक पंड्या (एमआई) लखनऊ 2025
4/22 जसप्रीत बुमराह (एमआई) वानखेड़े 2025 (MI vs LSG)
4/25 राशिद खान (जीटी) पुणे 2022
12. MI vs LSG मुकाबले में लखनऊ के गेंदबाजों की लाइन-लेंथ
फुल: 44(26) – 2 विकेट
गुड: 16(17) – 2 विकेट
शॉर्ट: 61(29) – 1 विकेट