Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

IPL में दूसरी बार Mumbai ने किया ये कारनामा, तो अकेले Karun Nair ने बना डाले 5 बड़े कीर्तिमान, DC vs MI मैच में बने कुल 20 रिकॉर्ड्स

DC vs MI
DC vs MI

आईपीएल 2025 का 19वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस (DC vs MI) के रूप में दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम ने इस मुकाबले में 5 विकेटों के नुकसान पर 205 रन बनाए।

इसके जवाब में दिल्ली की टीम ने शानदार पलटवार किया मगर आखिरी के ओवरों में पूरा बल्लेबाजी क्रम ताश के पत्तों की तरह धराशायी हो गया। दिल्ली 19 ओवरों में 193 रनों पर ऑलआउट गई। दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस (DC vs MI) मुकाबले के दौरान कई बड़े रिकॉर्ड्स बने हैं और हम आपको सभी रिकॉर्ड्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

DC vs MI मुकाबले के दौरान बने कुल रिकॉर्ड्स

Mumbai did this feat for the second time in IPL, while Karun Nair alone made 5 big records, a total of 20 records were made in the DC vs MI match
Mumbai did this feat for the second time in IPL, while Karun Nair alone made 5 big records, a total of 20 records were made in the DC vs MI match

1. आईपीएल 2025 में रोहित शर्मा का प्रदर्शन 

0 (4) बनाम CSK
8 (4) बनाम GT
13 (12) बनाम KKR
17 (9) बनाम RCB
18 (12) बनाम DC*

2. मुंबई इंडियंस ने इस सीजन में अब तक छह मैचों में 50 से अधिक की ओपनिंग साझेदारी नहीं की है। 

3. साल 2023 से आईपीएल में सबसे कम औसत से रन बनाने वाले सलामी बल्लेबाज 

20.28- ऋद्धिमान साहा (507 रन)
24.39 – रोहित शर्मा (805 रन)*
26.14 – प्रभसिमरन सिंह (706 रन)
27.14 – ईशान किशन (760 रन)

4. इस सीजन कुलदीप यादव ने कुल 10 विकेट लिए हैं और इसमें से 8 विकेट गुगली में आई हैं। 

5. आईपीएल 2025 में कुलदीप की गेंदबाजी

स्टॉक: 1/62 (60 गेंद)
गुगली: 9/49 (58 गेंद)
क्विकर: 0/1 (2 गेंद)

6. 205 रन आईपीएल 2024 के बाद से दिल्ली में छह मैचों में सबसे कम पहली पारी का स्कोर है। 

7. आईपीएल 2025 में तिलक वर्मा का स्ट्राइक रेट 

पहले 4 गेम: 84 गेदों में 95 रन, स्ट्राइक रेट: 113.1
अगले 2 गेम: 62 गेदों में 115 रन, स्ट्राइक रेट: 185.5

8. तिलक वर्मा ने आईपीएल में 8 अर्धशतकीय पारियां खेली हैं और दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस (DC vs MI) मुकाबले के दौरान सिर्फ टीम को जीत मिली है। 

9. आईपीएल 2024 के बाद से फ्रेजर मैकगर्क का प्रदर्शन 

पारियां: 29
रन: 428
औसत: 14.75
स्ट्राइक रेट: 131.7
डक: 5

10. मैकगर्क अपने करियर की 29 आईपीएल पारियों में सिर्फ 7 बार पावरप्ले में नॉट आउट रहे हैं। 

11. पावरप्ले के अंदर दिल्ली कैपिटल्स के लिए अर्धशतक बनाने वाले बल्लेबाज 

78 (24) – जेक फ्रेजर मैकगर्क बनाम एमआई, 2024
50 (20) – जेक फ्रेजर मैकगर्क बनाम आरआर, 2024
50 (22) – करुण नायर बनाम एमआई, 2025*

12. दिल्ली की टीम ने दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस (DC vs MI) मुकाबले में पावर प्ले के दौरान 72 रन बनाए जोकि इस सीजन इनके सर्वाधिक है। 

13. आईपीएल में जसप्रीत बुमराह के एक ओवर में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज 

26 – पैट कमिंस (केकेआर), 2022
20 – डीजे ब्रावो (सीएसके), 2018
18 – करुण नायर (डीसी), 2025*
17 – फाफ डु प्लेसिस (सीएसके), 2021

14. करुण नायर ने दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस (DC vs MI) मुकाबले में 89 रन बनाए जोकि इनके करियर का सर्वाधिक स्कोर है। 

15. जसप्रीत बुमराह के खिलाफ अक्षर पटेल के आईपीएल में आकड़े 

रन: 53
गेंद: 52
डिसमिसल: 4
औसत: 13.25
स्ट्राइक रेट: 101.9

16. दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस (DC vs MI) मुकाबले में अभिषेक पोरेल और करुण नायर ने दूसरे विकेट के लिए 119 रनों की साझेदारी की जोकि दिल्ली के इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी पारी है। 

17. आईपीएल में 200+ स्कोर को डिफ़ेंड करते हुए मुंबई इंडियंस 

जीत – 15 बार
हारा – 0 बार

18. एक मैदान में सबसे अधिक मैच हारने वाली टीमें

45 – आरसीबी बेंगलुरु में
45 – डीसी दिल्ली में*
38 – केकेआर कोलकाता में
34 – एमआई वानखेड़े में

19. इस सीजन 12 मर्तबा 200 से अधिक के स्कोर बने हैं और इसमें से 10 बार टीमों ने इस स्कोर को डिफ़ेंड किया है। 

20. आईपीएल इतिहास में यह दूसरी बार है जब एक ही ओवर में तीन खिलाड़ी रन आउट हुए हैं। इसके पहले यह कारनामा मुंबई के वानखेड़े मैदान में साल 2008 में हुआ था। 

इसे भी पढ़ें – POINTS TABLE: जीतकर भी Mumbai Indians को भारी नुकसान, प्लेऑफ की उम्मीदें खत्म, तो इन 6 टीमों का भी सफर लगभग खत्म!

Adarsh Kumar Tiwari

तथाकथित क्रिकेट एक्सपर्ट...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!