Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

मुंबई के लिए रणजी ट्रॉफी में बढ़ी मुश्किलें, अजिंक्य रहाणे के बाद स्टार सलामी बल्लेबाज भी नहीं ले रहा हिस्सा

मुंबई के लिए Ranji Trophy में बढ़ी मुश्किलें, अजिंक्य रहाणे के बाद स्टार सलामी बल्लेबाज भी नहीं ले रहा हिस्सा

Ranji Trophy: भारत के प्रमुख रेड बॉल टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी के दूसरे चरण की शुरुआत जल्द होने वाली है। टूर्नामेंट का पहला चरण 15 अक्टूबर से शुरू हुआ था, जो 19 नवंबर तक चला। इसके बाद, विजय हजारे ट्रॉफी का आगाज हो गया और इसका फाइनल 18 जनवरी को खेला जाना है। इसके बाद, 22 जनवरी से रणजी ट्रॉफी का दूसरा चरण शुरू होगा।

हालांकि, रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy) के दूसरे चरण से पहले मुंबई की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। हाल ही में दिग्गज बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने शेष दो मैचों से अपना नाम वापस ले लिया था। वहीं, अब उनका धाकड़ ओपनर भी बाहर हो गया है।

रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy) के दूसरे चरण में मुंबई का ओपनर नहीं लेगा हिस्सा

मुंबई के लिए Ranji Trophy में बढ़ी मुश्किलें, अजिंक्य रहाणे के बाद स्टार सलामी बल्लेबाज भी नहीं ले रहा हिस्सा

हाल ही में खबर आई थी कि मुंबई के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने निजी कारणों से रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy) के दूसरे चरण से अपना नाम वापस ले लिया है। रहाणे का पहले चरण में उतना खास प्रदर्शन ही था लेकिन वो अपने अनुभव के दम पर टीम के लिए अहम भूमिका निभा सकते थे। हालांकि, अब वो दूसरे चरण में खेले जाने वाले मुकाबलों का हिस्सा नहीं होंगे। इस झटके के बाद, मुंबई को अब दूसरा झटका यशस्वी जायसवाल के रूप में लगा है।

मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि अजिंक्य रहाणे के साथ-साथ यशस्वी जायसवाल भी दूसरे चरण में मुंबई के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। ऐसे में यह मुंबई के लिए बड़ा झटका होने वाला है, क्योंकि जायसवाल जैसा जबरदस्त बल्लेबाज उनके अभियान में अहम भूमिका निभा सकता था। हालांकि, अब मुंबई को उनके बिना ही उतरना पड़ेगा।

बता दें कि रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy) के दूसरे चरण में मुंबई को अपना पहला मैच हैदराबाद के खिलाफ हैदराबाद में ही खेलना है। इसके बाद, 29 जनवरी को मुंबई की टीम घरेलू मैदान पर दिल्ली से टक्कर लेगी।

रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy) के पहले चरण में मुंबई का ऐसा रहा था प्रदर्शन

रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy) के पहले चरण में मुंबई की टीम ने अपने पहले पाँच मुकाबलों में शानदार और संतुलित प्रदर्शन किया। अभियान की शुरुआत मुंबई ने जम्मू एंड कश्मीर के खिलाफ 15 अक्टूबर 2025 को खेले गए मैच से की, जिसमें टीम ने 35 रनों से जीत दर्ज कर आत्मविश्वास के साथ टूर्नामेंट में कदम रखा। इसके बाद 25 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ के खिलाफ मुकाबला ड्रॉ रहा, जहां दोनों टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला।

1 नवंबर को राजस्थान के खिलाफ भी मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ, लेकिन इस दौरान मुंबई के बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने अनुशासित खेल दिखाया। 8 नवंबर को हिमाचल प्रदेश के खिलाफ मुंबई ने एकतरफा प्रदर्शन करते हुए पारी और 120 रनों से बड़ी जीत हासिल की। वहीं 16 नवंबर को पुडुचेरी के खिलाफ मुकाबले में मुंबई ने अपना दबदबा पूरी तरह कायम रखते हुए पारी और 222 रनों से जीत दर्ज की।

कुल मिलाकर, पहले पाँच मैचों में मुंबई ने तीन जीत और दो ड्रॉ के साथ मजबूत स्थिति बना ली और अपने ग्रुप डी में टॉप पर है। मुंबई का प्रयास होगा कि शेष दो मैचों में अच्छा प्रदर्शन कर अगले राउंड में जगह बनाई जाए। रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy) के पहले चरण में मुंबई की कप्तानी शार्दुल ठाकुर ने संभाली थी लेकिन वो इंजरी के कारण विजय हजारे ट्रॉफी के बीच में ही बाहर हो गए थे। ऐसे में देखना होगा कि रणजी ट्रॉफी के दूसरे चरण के लिए वो फिट हो पाते हैं या नहीं।

FAQs

रणजी ट्रॉफी के दूसरे चरण में मुंबई के कौन से दो बल्लेबाज उपलब्ध नहीं होंगे?
अजिंक्य रहाणे और यशस्वी जायसवाल
रणजी ट्रॉफी का दूसरा चरण कब से शुरू होने वाला है?
22 जनवरी

यह भी पढ़ें: न्यूजीलैंड के खिलाफ T20 सीरीज में श्रेयस अय्यर को किस नंबर पर करनी चाहिए बल्लेबाजी? दिग्गज ने इस स्लॉट को बताया परफेक्ट

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!