Mumbai Indians: क्रिकेट फैंस के इंटरनेशनल क्रिकेट में हर ओर कोई न कोई सीरीज चल रही है। जहां एक ओर एशिया की सभी 8 टीमें आपस में भिड़ रही है। वहीं दूसरी ओर महिला विश्व कप का आरंभ भी होने वाला है। इसके साथ ही एशिया कप के समापन के बाद भारतीय टीम को अगले महीने वेस्टइंडीज के साथ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भिड़ना है।
जिसके लिए बीसीसीआई (BCCI) ने टीम की घोषणा भी कर दी है। लेकिन इसी बीच दुनिया की सबसे लोकप्रिय टी20 लीग आईपीएल को लेकर एक खबर आ रही है। दरअसल आईपीएल 2026 (IPL 2026) के आगमन से पहले ही लीग की सबसे टीमों में शुमार मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के हेड कोच में बदलाव हो गया है। मुंबई के नए हेड कोच का ऐलान हो गया है।
IPL 2026 से पहले Mumbai Indians के नए हेड कोच का हुआ ऐलान
दरअसल मुंबई मुंबई ने अपने नए हेड कोच का ऐलान तो किया है लेकिन आईपीएल (IPL) के लिए नहीं बल्कि WPL के लिए। WPL की सफल टीमों में शुमार मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने लिसा मैरी केइटली को हेड कोच बनाया गया है। लिसा मैरी केइटली को चार्लोट एडवर्ड्स की जगह हेड बनाया गया है। इस बात की जानकारी खुद मुंबई इंडियंस ने मैनेजमेंट ने प्रेस रिलीज के जरिए दी।
Two-time World Cup winner Lisa Keightley has been appointed head coach of Mumbai Indians in the WPL
She has coached both the Australian and England women’s teams and most recently guided the Northern Superchargers to the women’s title in The Hundred pic.twitter.com/8as0tS9Vbe
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) September 25, 2025
यह भी पढ़ें: श्रेयस अय्यर के ODI कप्तान बनने पर आ गया अपडेट, जानिए क्या रोहित शर्मा को करने वाले हैं रिप्लेस
मुंबई इंडियंस ने जारी की प्रेस रिलीज
मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने अगले महिला प्रिमियर लीग से पहले अपने हेड कोच में बदलाव किया है। एमआई एक प्रेस रिलीज के जरिए लिसा केइटली का स्वागत किया है। फ्रेंचाइज ने कहा कि, “हमें लिसा केइटली का मुंबई इंडियंस परिवार में स्वागत करते हुए बहुत खुशी हो रही है। महिला क्रिकेट में उन्होंने अपने जुनून, विशेषज्ञता और अग्रणी भावना से कई पीढ़ियों को प्रेरित किया है। उनका आगमन मुंबई इंडियंस के लिए एक रोमांचक नया अध्याय है, क्योंकि हम और भी ऊँचाइयों को छूने और उत्कृष्टता की अपनी विरासत को आगे बढ़ाने की उम्मीद करते हैं।”
दो बार वर्ल्ड कप जीतने वाले केइटली
ऑस्ट्रेलिया की पूर्व क्रिकेटर लिसा केइटली एक महान खिलाड़ी रही है। उन्होंने अपने करियर में कई शानदार पारियां खेली हैं। साथ ही वह 2 बार 1997 और 2005 विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा रही हैं। अब लिसा की गिनती सम्मानित कोचों में की जाती है। उन्होंने आस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और दुनिया की शीर्ष लीगों में कोचिंग की है।
लिसा ने मुंबई में शामिल होने को लेकर खुशी जाहिर की है। WPL में मुंबई इंडियंस एक स्थापित टीम है। टीम ने 2 बार ट्रॉफी अपने नाम की है और अब इस फ्रेंचाइजी के साथ जुड़ना। मैं आगे फ्रेंचाइजी के साथ काम करने के लिए काफी उत्साहित हूं।
लिसा मैरी केइटली को किसकी जगह मुंबई इंडियंस का कोच बनाया गया है?
लिसा मैरी केइटली कितने वर्ल्ड कप विजेता टीम का हिस्सा रह चुकी हैं?
यह भी पढ़ें: करूण नायर और शार्दुल को जानबूझकर अगरकर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ किया ड्रॉप, इसके पीछे की बताई अजीबो गरीब वजह