Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को किया बॉयकॉट, अलग-थलग नज़र आएं पूर्व कप्तान, वीडियो वायरल

Mumbai Indians

Mumbai India: मुंबई इंडियंस (Mumbai India) ने कल केकेआर के खिलाफ इस सीजन अपनी पहली दर्ज की। एमआई ने पिछले साल की चैंपियन केकेआर को करारी शिकस्त देते हुए 8 विकेट से इस मैच को अपने नाम किया। मुंबई की शुरुआत इस सीजन कुछ खास नहीं रही।

हालांकि अब टीम अपने पुराने अंदाज में लौट चुकी है। लेकिन इसी बीच पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का एक वीडियो सामने आ रहा है, जिसमें वह टीम से बिल्कुल अलग-थलग नजर आए। पिछले साल कप्तानी पद से हटने के बाद से टीम में मतभेद की बाते सामने आ रही इस साल भी वैसा ही कुछ देखने को मिल हा है जहां रोहित एमआई से बॉयकॉट होते दिख रहे हैं।

टीम से अलग-थलग रोहित का वीडियो आया सामने

Rohit Sharma

कल मुंबई इंडियंस (Mumbai India) ने इस सीजन अपनी पहली जीत दर्ज की है। मैच जीतने के बाद रोहित शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें रोहित अपनी टीम से बिल्कुल अलग दिख रहे हैं। वह केकेआर के खिलाड़ियों के साथ नजर आ रहे हैं। जिसके बाद से फैंस के बीच यह कयास लगाए जाने लगे कि रोहित को टीम से अलग रखा जा रहा है।

इंपैक्ट प्लेयर के रूप में खेल रहे रोहित

मुंबई इंडियंस (Mumbai India) को 5 बार ट्रॉफी जीताने वाले कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) कल के मैच में प्लेइंग इलेवन का भी हिस्सा नहीं थे। दरअसल वह पिछले 2 मैच से प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं हैं। उन्हें कल के मैच में बतौर इंपैक्ट सब्स्टीट्यूट इस्तेमाल किया गया। जोकि वह शुरुआती ओवर में मैदान पर नजर नहीं आए और बाद में वह केवल बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरे।

एक बार फिर रोहित के बल्ले ने किया निराश

मुंबई इंडियंस(Mumbai India) ने कल इस सीजन जीत का खाता खोल लिया है। मुंबई इंडियंस (Mumbai India) ने केकेआर को रौंदते हुए मैच को 7 ओवर शेष रहते ही 8 विकेट से अपने नाम कर लिया। लेकिन इस मैच में भी हिटमैन रोहित शर्मा का बल्ला शांत रहा। रोहित के बल्ले ने एक बार फिर से निराश किया।

वह मैच में बतौर इंपैक्ट प्लेयर खेल रहे थे जिसमें वह 12 गेंदो पर महज 13 रन बनाकर आंद्रे रसेल की गेंद पर आउट हो गए। अब फैंस और फ्रेंचाइजी रोहित के बल्ले से रन आने का इंतजार कर रही है। इस सीजन रोहित ने एक भी मैच में 15 रनों का आंकड़ा नहीं किया है। वह IPL 2025 में  0, 8 और 13 रन बनाकर आउट हुए हैं।

यह भी पढ़ें: सबसे बड़ा पनौती है ये भारतीय खिलाड़ी, 7 IPL फ्रेंचाइजी से खेलने के बावजूद अब तक नहीं बना चैंपियन

Meenu Singh

मेरा नाम मीनू सिंह हैं और मैं क्रिकेट की बेहद प्रतिष्ठित संस्थान स्पोर्ज़विकी...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!