Posted inक्रिकेट न्यूज़

पहला मैच हारकर भी IPL 2025 चैंपियन बन सकती है मुंबई इंडियंस, सामने आया अजीब संयोग

Mumbai Indians
Mumbai Indians

आईपीएल 2025 के पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों का सामना करना पड़ा है। मुंबई इंडियंस ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 155 रन बनाए थे और इसके जवाब में चेन्नई ने आराम से इस लक्ष्य को पार कर लिया। आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि यह दोनों ही आईपीएल की सर्वश्रेष्ठ टीमें है और दोनों के नाम आईपीएल में पांच-पांच खिताब हैं।

पहले मुकाबले में मेरी हार के बाद मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के समर्थक बेहद ही मायूस हो गए हैं और वो यह सोच रहे हैं कि, जब टीम पहले ही मुकाबले में इस प्रकार प्रदर्शन कर रही है तो टीम चैंपियन कैसे बन पाएगी। लेकिन हालिया समीकरणों को देखने के बाद मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के कुछ फैंस बेहद ही खुश नजर आए हैं और इस समीकरण के अनुसार टीम चैंपियन बनती हुई भी दिखाई दे रही है।

इस संयोग की वजह से चैंपियन बन सकती है Mumbai Indians!

Mumbai Indians can become IPL 2025 champion even after losing the first match, a strange coincidence has come to the fore
Mumbai Indians can become IPL 2025 champion even after losing the first match, a strange coincidence has come to the fore

दरअसल बात यह है कि, मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने 5 मर्तबा आईपीएल के खिताब को अपने नाम किया है। इसमें दिलचस्प बात यह है कि, मुंबई इंडियंस ने इन 5 सालों में अपना पहला मुकाबला हारा है। इसी वजह से कहा जा रहा है कि अब जब मुंबई इंडियंस 2025 के मुकाबले में हार चुकी है तो फिर यह छठी मर्तबा चैंपियन भी बन सकती है। लेकिन आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि, पहले मुकाबले को हारने के बाद मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने बाकी मैचों में बेहतरीन खेल दिखाया है।

हर बार पहला मुकाबला हारी है Mumbai Indians

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम पहली बार 2013 में चैंपियन बनी थी और 2013 में मुंबई इंडियंस को आरसीबी के हाथों पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था तो वही 2015 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई को बुरी तरह से हराया था। 2017 की बात करें तो राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स ने पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस को पटखनी दी थी, वही 2019 में मुंबई इंडियंस को दिल्ली कैपिटल से हार का सामना करना पड़ा था। जबकि 2020 में मुंबई इंडियंस को चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले मुकाबले में हराया था।

इसे भी पढ़ें – CSK की जीत के बाद धोनी पर टूटा दुखों का पहाड़, साथी खिलाड़ी की हुई हत्या, दबंगों ने घर में घुसकर गोलियों से किया छलनी

Adarsh Kumar Tiwari

तथाकथित क्रिकेट एक्सपर्ट...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!