मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians): IPL 2025 की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और अब जल्द से जल्द सभी टीमों के द्वारा रिटेन खिलाड़ियों की सूची को जारी किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सभी टीमों के द्वारा इसी रिटेन्शन को लेकर मीटिंग चालू है।
इन्हीं टीमों में से एक मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के हवाले से बड़ी खबर आ रही है और इसके अनुसार, मैनेजमेंट ने IPL 2025 के लिए रिटेन करने वाले खिलाड़ियों के बारे में विचार कर लिया है। इस खबर को सुनने के बाद मुंबई इंडियंस के सभी समर्थक बेहद ही खुश नजर आ रहे हैं और वो अपने-अपने कयास लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
Mumbai Indians कर सकती है इन खिलाड़ियों को रिटेन
मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की मैनेजमेंट के द्वारा जो खबर आई है उसके अनुसार, मैनेजमेंट के द्वारा IPL 2025 की तैयारियों को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो जल्द से जल्द IPL 2025 के लिए रिटेन खिलाड़ियों की सूची को जारी किया जा सकता है। कहा जा रहा है कि, मुंबई के द्वारा आगामी सत्र के लिए रोहित शर्मा, हार्दिक पंड्या, जसप्रीत बुमराह और सूर्यकुमार यादव को रिटेन किया जा सकता है। ये चारों खिलाड़ी पिछले कुछ समय से टीम के लिए बेहद ही महत्वपूर्ण साबित हुए हैं।
हार्दिक पंड्या ही होंगे Mumbai Indians के कप्तान
मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के हवाले से यह खबर आ रही है कि, आईपीएल 2025 में भी टीम की कप्तानी अनुभवी खिलाड़ी हार्दिक पंड्या करते हुए दिखाई दे सकते हैं। हार्दिक को आईपीएल 2024 के पहले मुंबई इंडियंस के द्वारा टीम का कप्तान नियुक्त किया गया था और इनकी कप्तानी में रोहित शर्मा खेलते हुए दिखाई दिए थे। इसी वजह से अब भी माना जा रहा है कि, रोहित शर्मा को हार्दिक की कप्तानी में खेलने में कोई आपत्ति नहीं थी।
बुमराह कर सकते हैं टीम की उपकप्तानी
आईपीएल 2025 के लिए मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की मैनेजमेंट के द्वारा बेहतरीन तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को उपकप्तान बनाया जा सकता है। जसप्रीत बुमराह भारतीय टीम की भी कप्तानी कर चुके हैं और कहा जा रहा है कि, हार्दिक की अनुपस्थिति में ये मुंबई की भी कमान संभालते हुए दिखाई दे सकते हैं। हालांकि उपकप्तान के तौर पर सूर्यकुमार यादव का भी विकल्प मौजूद है।