IPL 2025: आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन बेहद ही निराशजनक रहा था। जिसके चलते टीम पॉइंट्स टेबल पर सबसे निचले पायदान पर रही थी। मुंबई इंडियंस की कप्तानी हार्दिक पांड्या ने की थी। हालांकि, आईपीएल 2025 (IPL 2025) में मुंबई इंडियंस टीम में कई बदलाव देखने को मिल सकता है।
क्योंकि, दिसंबर में मेगा ऑक्शन होना है। जिसके चलते टीम में कई बड़े बदलाव तय माने जा रहें हैं। मुंबई इंडियंस की आईपीएल 2025 (IPL 2025) में प्लेइंग 11 किस प्रकार हो सकती है। आज हम इस पर चर्चा करेंगे।
IPL 2025 में भी रोहित-ईशान कर सकते हैं ओपनिंग
आईपीएल में मुंबई इंडियंस टीम की तरफ से रोहित शर्मा और ईशान किशन कई सीजन से बतौर सलामी बल्लेबाज खेल रहें हैं। जबकि इन दोनों खिलाड़ियों ने बतौर सलामी बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन किया है।
जिसके चलते माना जा रहा है कि, मुंबई इंडियंस आईपीएल 2025 (IPL 2025) में भी इन दोनों खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है। जिसके चलते ईशान किशन और रोहित शर्मा पहले मैच में बतौर सलामी बल्लेबाज खेलते हुए नजर आ सकते हैं।
सूर्या नंबर 3 पर खेल सकते हैं
आईपीएल में सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस टीम की तरफ से खेलते हैं। जबकि उनका प्रदर्शन भी आईपीएल में बहुत अच्छा रहा है। मुंबई इंडियंस सूर्यकुमार यादव को रिटेन कर सकती है। इस लिए मुंबई इंडियंस की तरफ से सूर्यकुमार यादव नंबर 3 पर बल्लेबाजी कर सकते हैं।
सूर्या अभी भी मुंबई इंडियंस के लिए नंबर 3 पर खेलते हैं और इस पोजीशन पर उनका प्रदर्शन बेहद ही शानदार रहा है। जबकि विदेशी खिलाड़ी के रूप में टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, गेराल्ड कोएत्ज़ी खेल सकते हैं। हार्दिक की गैरमौजुदगी में सूर्या को कप्तानी मिल सकता है।
हार्दिक पांड्या नहीं खेलेंगे पहला मुकाबला
बता दें कि, आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी हार्दिक पांड्या ने की थी। लेकिन मुंबई इंडियंस के आखिरी मुकाबले में स्लो ओवर रेट के चलते बीसीसीआई ने हार्दिक पांड्या को अगले मैच के लिए बैन कर दिया। जिसके चलते हार्दिक पांड्या आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस के पहले मुकाबले में बैन के चलते नहीं खेल पाएंगे।
कुछ इस प्रकार हो सकती है मुंबई इंडियंस 11
रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, नेहाल वढेरा, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, गेराल्ड कोएत्ज़ी, जसप्रीत बुमराह, श्रेयस गोपाल, पीयूष चावला।