आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) अपने अभियान का पाचवां मुकाबला मुंबई के वानखेड़े मैदान में आज यानि कि, 7 अप्रैल के दिन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु के खिलाफ खेलते हुए दिखाई देगी। यह मुकाबला मुंबई इंडियंस के लिए बेहद ही खास है क्योंकि अगर इस मुकाबले में हार मिली तो फिर अंक तालिका में मुंबई की टीम काफी पीछे हो जाएगी।
इस मुकाबले के शुरु होने के चंद घंटे पहले ही मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को बड़ा झटका है। दरअसल बात यह है कि, टीम के कोच ने अपने पड़ से इस्तीफा दे दिया है और सभी समर्थक इस खबर को सुनने के बाद बेहद ही मायूस हो गए हैं।
Mumbai Indians के कोच ने छोड़ा अपना पद

आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) 7 अप्रैल के दिन बैंगलुरु के खिलाफ मुकाबले की तैयारी कर रही थी तो इसी बीच यह खबर आई कि, टीम के हेड कोच ने संन्यास का ऐलान कर दिया है। आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि, WPL में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की कोचिंग की जिम्मेदारी संभालने वाली चार्लोट एडवर्ड्स ने अपना पद छोड़ दिया है। चार्लोट एडवर्ड्स साल 2023 से मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी के साथ जुड़ी हुई थी और इनकी कोचिंग में महज 3 साल में 2 बार टीम ने खिताब को अपने नाम किया।
इस वजह से चार्लोट एडवर्ड्स ने छोड़ा Mumbai Indians का साथ
चार्लोट एडवर्ड्स (Charlotte Edwards) के बारे में यह खबर आई है कि, अब ये इंग्लैंड की महिला टीम के साथ के साथ बतौर मुख्य कोच जुड़ने जा रही हैं और इसी वजह से इन्होंने मुंबई इंडियंस के दामन को छोड़ा है। ये अब पूर्व इंग्लिश कोच जॉन लुईस के पद की जिम्मेदारी को संभालते हुए दिखाई देंगी। इनके पद छोड़ने की खबर को मुंबई इंडियंस ने अपने सोशल मीडिया के जरिए साझा की थी।
Thank you, Coach Lottie, for being an inspiration and guiding us to two championships with a smile 😊💙
Good luck for your new role as England Women’s Head Coach. pic.twitter.com/n3xnzJNI7Q
— Mumbai Indians (@mipaltan) April 7, 2025
Mumbai Indians ने दिया खास संदेश
मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से चार्लोट एडवर्ड्स (Charlotte Edwards) का धन्यवाद किया है। इन्होंने लिखा कि, “आप बेहतरीन लीडर हैं और युवा आपसे प्रेरणा लेने की कोशिश में रहते हैं। हमें दो मर्तबा WPL का खिताब जिताने के लिए आपका धन्यवाद और आपके भविष्य के सभी प्रोजेक्ट्स के लिए शुभकामनाएं।”
इसे भी पढ़ें – टीम इंडिया के लिए बल्लेबाजी करते हुए कभी OUT नहीं हुआ ये बल्लेबाज, धोनी को पसंद ना होने की वजह से बर्बाद हुआ करियर