Mumbai Indians
Mumbai Indians

आईपीएल की सबसे सफलतम टीमों में से एक मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के हवाले से यह खबर आई है कि, इन्होंने 5 खिलाड़ियों को रिटेन कर दिया है। मुंबई ने IPL 2025 को ध्यान में रखते हुए जसप्रीत बुमराह, रोहित शर्मा, हार्दिक पंड्या, सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा को रिटेन कर लिया है।

इसी के साथ ही अब खबर आई है कि, आगामी आईपीएल सत्र को ध्यान में रखते हुए मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की मैनेजमेंट के द्वारा कप्तान और उपकप्तान के नाम का भी ऐलान कर दिया है। कप्तान का नाम सुनने के बाद मुंबई इंडियंस के सभी समर्थक बेहद ही खुश नजर आ रहे हैं।

Mumbai Indians ने इस दिग्गज को बनाया अपना कप्तान

इस खिलाड़ी को मुंबई का कप्तान बना सकती हैं नीता अंबानी 1

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की मैनेजमेंट के द्वारा आगामी सत्र को ध्यान में रखते हुए हार्दिक पंड्या को टीम का कप्तान नियुक्त कर दिया गया है। हार्दिक पंड्या साल 2024 में मुंबई इंडियंस के कप्तान नियुक्त किये गए थे और बतौर कप्तान इनका प्रदर्शन औसत दर्जे का था। लेकिन इसके बावजूद इस सत्र के लिए हार्दिक पंड्या को ही मैनेजमेंट के द्वारा यह जिम्मेदारी सौंप दी गई है। क्रिकेट एक्सपर्ट्स की मानें तो हार्दिक पंड्या की कप्तानी में इस सत्र टीम का प्रदर्शन बेहद ही होगा।

ये खिलाड़ी बन सकता है Mumbai Indians का उपकप्तान

जैसे ही मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की मैनेजमेंट के द्वारा हार्दिक पंड्या को टीम का कप्तान नियुक्त किया गया वैसे ही उपकप्तान को लेकर नये नामों को लेकर चर्चा की जा रही है। कुछ लोगों का मानना है कि, सूर्यकुमार यादव के द्वारा टीम का उपकप्तान नियुक्त किया जा सकता है। जबकि मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि, युवा ऑलराउंडर तिलक वर्मा को मुंबई इंडियंस की मैनेजमेंट के द्वारा उपकप्तान नियुक्त किया जाएगा।

शानदार रहा है हार्दिक पंड्या का क्रिकेट करियर

अगर बात करें टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या के कप्तानी की तो इनका करियर बेहद ही शानदार रहा है। इन्होंने गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस की कप्तानी की है। बतौर कप्तान हार्दिक पंड्या ने कुल 45 मैचों की कप्तानी की है और एक कप्तान के तौर पर इन्होंने 26 मैचों में जीत हासिल की है और वहीं 19 मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है।

इसे भी पढ़ें- पृथ्वी शॉ ने इस टीम के साथ किया कॉन्ट्रैक्ट, मात्र 1 करोड़ के लालच में टीम इंडिया छोड़ इस मुल्क के लिए खेलेंगे अब ODI और टेस्ट क्रिकेट

Adarsh Kumar Tiwari

तथाकथित क्रिकेट एक्सपर्ट...